{"_id":"606f5b918ebc3ec3982c99aa","slug":"electrical-wires-passing-through-houses-in-mamta-enclave-colony-of-zirakpur-accident-may-happen-mohali-news-pkl409749657","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर की ममता एनक्लेव कॉलोनी में घरों को छूकर गुजर रहे बिजली के तार, हो सकता है हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर की ममता एनक्लेव कॉलोनी में घरों को छूकर गुजर रहे बिजली के तार, हो सकता है हादसा
विज्ञापन
जीरकपुर। पंचकूला रोड पर स्थित ममता एनक्लेव कॉलोनी में बिजली के तार लोगों के घरों को छूकर गुजर रहे हैं। इससे कभी भी किसी को करंट लग सकता है। बता दें कि कई बार लोग बिजली के तारों की चपेट में आ चुके हैं। कॉलोनी में बिजली के तारों की सही व्यवस्था न होने के चलते लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
कॉलोनी में एक-एक खंभे पर तारों का जाल दिखाई देता है। आए दिन शॉर्ट सर्किट होने की वजह से बिजली गुल हो जाती है। समस्या के समाधान के लिए लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
अधिकारी नहीं देते ध्यान
विभाग को दी शिकायत में अर्जुन सिंह, रजिंदर सिंह, ईशान, राजीव शर्मा, अंजू शर्मा, गगनदीप और विनोद कुमार आदि ने बताया कि कॉलोनी में बिजली विभाग की ओर से नया कनेक्शन तो जारी कर दिया जाता है, लेकिन व्यवस्था की ओर ध्यान नहीं दिया जाता। कॉलोनी में खंभों पर तारों के जाल आम देखे जा सकते हैं। तारों की व्यवस्था सुधारने की ओर अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। आलम यह है कि तार अब जमीन तक लटक चुके हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट सौंपने के दिए निर्देश
कॉलोनी निवासियों का कहना है कि शाम के समय बच्चे खेलने के लिए घरों से बाहर निकलते हैं। परिजनों को हमेशा डर रहता है कि कहीं कोई बच्चा बिजली के तारों की चपेट में न आ जाए। ढकोली के एसडीओ हरभजन सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट बनाकर सौंपने के लिए कहा गया है।

ममता एनक्लेव में घरों के आगे से गुजरते तार।- फोटो : MOHALI