फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   dubai-chandigarh flight now land 40 minutes late

दुबई-चंडीगढ़ फ्लाइट 40 मिनट देरी से करेगी लैंड

Sat, 26 Oct 2019 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
dubai-chandigarh flight now land 40 minutes late
जीरकपुर। इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स का विंटर शेड्यूल एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जारी कर दिया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से जारी विंटर शेड्यूल के मुताबिक एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट सुबह 7.05 बजे उड़ान भरेगी। वहीं रात को अंतिम फ्लाइट 10.50 पर लैंड करेगी। इस संबंध में जानकारी देते इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ सुनील दत्त ने बताया कि विंटर शेड्यूल 27 अक्तूबर 2019 से 28 मार्च 2020 तक लागू रहेगा। इसके साथ ही जारी नए शेड्यूल के मुताबिक हर रविवार को मुंबई जाने वाली विस्तारा की फ्लाइट शामिल की गई है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक इस विंटर शेड्यूल में चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 2 इंटरनेशनल फ्लाइट्स और 34 डोमेस्टिक फ्लाइट्स रोजाना एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगी। दुबई से जो फ्लाइट चंडीगढ़ सुबह 10:20 पर लैंड करती थी, अब वह 11 बजकर 40 मिनट पर लैंड करेगी। चंडीगढ़ से दुबई के लिए 3.45 पर जाने वाली फ्लाइट अब शाम 4.00 बजे रवाना होगी। इंडिगो एयरलाइंस के सूत्रों ने बताया कि सर्दियां के दौरान आमतौर पर एयरपोर्ट सुबह कोहरे और धुंध से घिरा रहता है, इसलिए खराब दृश्यता के कारण उड़ान में देरी का हवाला देते हुए इंडिगो ने उड़ान के आगमन में 40 मिनट की देरी करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed