{"_id":"609ee2458ebc3e2993561557","slug":"diya-gave-birth-to-2-cubs-in-chhatbir-zoo-death-of-tigress-born-18-months-ago-report-negative-in-corona-investigation-mohali-news-pkl413372863","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतबीड़ जू में दीया ने 2 शावकों को दिया जन्म, 18 माह पहले पैदा हुई बाघिन की हुई मौत, कोरोना जांच में रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतबीड़ जू में दीया ने 2 शावकों को दिया जन्म, 18 माह पहले पैदा हुई बाघिन की हुई मौत, कोरोना जांच में रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
जीरकपुर। छतबीड़ चिड़ियाघर में दीया नामक सफेद बाघिन ने दो शावकों को जन्म दिया है। वहीं, 18 महीने पहले जन्मे बाघ की मौत हो गई। इस बाघ को दीया ने ही जन्म दिया था।
छतबीड़ चिड़ियाघर के फील्ड डायरेक्टर नरेश महाजन ने बताया कि छतबीड़ के अंदर बाघ अमन और बाघिन दीया की जोड़ी पर्यटकों की पसंदीदा है। दोनों ही अपनी अदाओं से पर्यटकों को दीवाना बना रखा है। नरेश महाजन ने बताया कि 8 वर्षीय बाघिन दीया ने 9 मई को दो शावकों को जन्म दिया, जो स्वस्थ हैं।
18 महीने पहले पैदा हुई बाघिन की मौत
महाजन ने बताया कि बाघिन दीया ने दूसरी बार गर्भधारण किया है। इससे पहले 2019 में दीया ने 3 शावकों को जन्म दिया था। इनमें 2 नर व एक मादा थे। करीब 18 महीने पहले पैदा हुई मादा की 9 मई को तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रशासनिक प्रोटोकॉल के तहत उसका पोस्टमार्टम किया गया और पोस्टमार्टम से पहले उसका कोरोना टेस्ट भी लिया गया, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है।