फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dhongi Baba raped a disabled minor from Yamunanagar on the pretext of treatment.

Mohali News: यमुनानगर की दिव्यांग नाबालिग से इलाज के बहाने ढाेंगी बाबा ने किया दुष्कर्म

Tue, 19 Mar 2024 06:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Tue, 19 Mar 2024 06:55 PM IST
विज्ञापन
Dhongi Baba raped a disabled minor from Yamunanagar on the pretext of treatment.
यमुनानगर थाने में जीरो एफआईआर दर्ज, मामला लोहगढ़ से जुड़ा होने के कारण जीरकपुर थाने में ट्रांसफर हुआ केसबाबा ने लोहगढ़ धाम नाम से बनाया था मंदिर, पब्लिसिटी के लिए सेलीब्रिटी को करता था आमंत्रित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। यमुनानगर की एक 17 वर्षीय नाबालिग विकलांग लड़की से एक ढोंगी बाबा ने इलाज के बहाने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि मामले में पीडि़त युवती ने यमुनानगर थाने में आरोपी ढाेंगी बाबा तजिंदरपाल सिंह निवासी लोहगढ़ के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दी थी। मामला जीरकपुर के लोहगढ़ क्षेत्र में जुड़ा होने के चलते मामले में यमुनानगर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को जीरकपुर थाने में ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन

मामले में जीरकपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जीरकपुर पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडि़त युवती मूल रूप में यमुनानगर की है। वह बचपन से दिव्यांग है और मानसिक तौर पर ठीक नहीं है। आरोपी ढोंगी बाबा तजिंदरपाल सिंह ने जीरकपुर में लोहगढ़ धाम मंदिर बनाया हुआ है। यहां चौकी के बहाने वह लोगों का शर्तिया इलाज करने का दावा करता था। उसने इस लोहगढ़ धाम मंदिर में अपनी पब्लिसिटी के लिए कई सेलीब्रिटी को भी बुलाया करता था। यमुनानगर के पीडि़त परिवार को भी किसी जानकार ने इस बाबा के बारे में जानकारी दी थी कि वह उनकी मानसिक तौर से परेशान बच्ची का इलाज कर देगा।
पीड़ित परिवार डेढ़ महीने में दो बार इस बाबा के मंदिर में चौकी भरने आया। इसी साल पहली बार वह फरवरी में ढोंगी से मिले। उसके बाद तजिंदरपाल सिंह ने उसे 13 मार्च को यमुनानगर के मंदिर बुलाया। ढोंगी नाबालिग बच्ची को इलाज के बहाने कमरे में ले गया और मां-बाप को बाहर रुकने के लिए कहा। कुछ समय बाद पीडि़त परिवार अपनी बच्ची को लेकर दोबारा यमुनानगर लौट गया। घर जाकर नाबालिग बच्ची की तबीयत खराब हो गई। जब पीडि़त बच्ची की मां ने उससे पूछा तो उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी मां को दी। जिसके बाद ढोंगी बाबा के खिलाफ यमुनानगर थाने में दुष्कर्म की शिकायत दी गई और जीरो एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने मामला जीरकपुर थाना पुलिस को ट्रांसफर कर दिया।

जिक्रयोग है कि आरोपी तजिंदर पाल सिंह वर्ष 2007-2009 में मनीमाजरा में रेडीमेड कपड़े का काम करता था। वह संयुक्त व्यापार मंडल मनीमाजरा वार्ड नंबर-9 का प्रधान भी रह चुका है। इसके अलावा वह कपड़े व पैसों की कमेटी डाला करता था। पैसों के लेनदेन में घाटा पड़ने पर उसने अपना पंचकूला वाला मकान बेचकर कर्ज उतारा और लोहगढ़ शिफ्ट हो गया था। इससे पहले वह गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन भी करता रहा है और वहां भी सफलता ना मिलने के बाद उसने लोहगढ़ धाम से मंदिर बना लिया और लोगों का इलाज शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed