फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Despite red signal, engine hit Wagon R, loco pilot suspended

Mohali News: रेड सिग्नल के बावजूद इंजन ने वैगन आर को मारी टक्कर, लोको पायलट सस्पेंड

Wed, 14 May 2025 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Despite red signal, engine hit Wagon R, loco pilot suspended
जीरकपुर। मंगलवार शाम करीब सवा सात बजे ढकोली में एक रेलवे के इंजन ने वैगन आर को टक्कर मार दी। इंजन की रफ्तार कम थी, इस वजह से बड़ा हादसा बच गया। रेल विभाग ने ड्राइवर काे सस्पेंड कर दिया है। उसका मेडिकल करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

मौके से मिली जानकारी अनुसार फाटक अभी पूरी तरह नहीं लगा था। इंजन को फाटक क्रासिंग का रेड सिग्नल ही था। लोको पायलट ने रेड सिग्नल की परवाह किए बिना इंजन को आगे बढ़ा दिया। इस दौरान एक वैगनआर गाड़ी फाटक क्रास कर थी थी। उसके पिछले हिस्से को इंजन ने टक्कर मार दी। इस कारण वैगनआर की डिक्की बुरी तरह डेमेज हो गई। हादसे के बाद वैगनआर का ड्राइवर इतना घबरा गया। वह गाड़ी लेकर मौके से भाग गया। लोगों ने रोक कर उसे पानी पिलाया। उसको आराम से बैठने के लिए कहा, लेकिन वैगनआर चालक की सांसें फूट रहीं थीं। गनीमत रही कि वैगनआर को भी ज्यादा नुकसान नही हुआ। वैगनआर चालक सुनील निवासी विकास नगर ने बताया कि फाटक बंद नही हुआ था। वह अपने हिसाब से गाड़ी निकाल रहा था। इंजन का सिग्नल रेड था। वह गाड़ी में अकेला था और काम खत्म कर घर जा रहा था।
विज्ञापन





फाटक ना लगना व रेड सिग्नल में इंजन क्रास करना बड़ी लापरवाही

हैरानी की बात है के रेल विभाग के कर्मचारियों से फाटक बंद ना होने व इंजन चालक द्वारा रेड सिग्नल में गाड़ी क्रास करना बहुत बड़ी लापरवाही है। जिसकी उच्च स्तरीय जांच होने चाहिए। मौके से मिली जानकारी अनुसार इंजन को अगले स्टेशन पर रोक कर ड्राइवर को हिरासत में ले ली गया है और रेलवे विभाग की सेफ्टी टीम द्वारा मौके का जायजा किया जा रहा है। रेलवे फाटक पर मौजूद एक ऑटो चालक ने बताया की फाटक पिछले कुछ दिनों से खराब है जो प्रॉपर बंद नही हो रहा है। क्योंकि हम यहां से रूटीन में निकलते हैं तो मैंने दो बार पहले ऐसा होता देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन









हमारा एक लाइफ इंजन जा रहा था, सिंगल इंजन था, ड्राइवर ने बताया कि उससे ब्रेक नहीं लगा था। हम अपनी सेफ्टी टीम भेज रहे हैं। इंजन को अगले स्टेशन पर रोक लिया है। ड्राइवर का मेडिकल करवाया जाएगा, कि कहीं उसने कोई नशा तो नही किया हुआ था। उसके लिए ड्राइवर के ब्लड सेंपल लिए जाएंगे। यह हमारे विभाग का प्रोटोकाल है। हमने ड्राइवर को गाड़ी से उतारकर उसको सस्पेंड कर दिया है। सेफ्टी टीम के साथ आरपीएफ की टीम भी जांच के पहुंच रही है। सारी औपचारिकता पूरी करने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। - नवीन कुमार, सीनियर अधिकारी रेल विभाग अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed