फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dengue cases cross 500 in the district, Mohali, Kharar and Derabassi become hotspots

डेंगू के केस 500 पार, मोहाली, खरड़ और डेराबस्सी बने हॉटस्पॉट

Fri, 07 Oct 2022 02:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Dengue cases cross 500 in the district, Mohali, Kharar and Derabassi become hotspots
मोहाली। मौसम बदलने के बीच में डेंगू लगातार पैर पसार रहा है। मोहाली जिले में अब तक 576 लोगों को डेंगू हो चुका है। मोहाली शहर के बाद डेराबस्सी और खरड़ ब्लॉक डेंगू के हॉटस्पॉट बने हुए हैं। जहां सेहत विभाग की टीमें पहुंचकर जांच कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिले में पिछले साल सैकड़ों की संख्या में लोग डेंगू की बीमारी से प्रभावित हुए थे। वहीं कई लोगों की जान भी गई थी। इसे देखते हुए सेहत विभाग ने जुलाई से ही सर्वे करना शुरू कर दिया था। मोहाली के नौ ब्लॉकों में लगातार विभाग की टीमें पहुंच रही हैं। वहीं विभाग के डॉक्टर ने बताया कि ओपीडी में आ रहे गंभीर मरीजों का ही टेस्ट किया जा रहा है जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है उन्हें इतिहास रखने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में अभी सक्रिय केस
मोहाली 164
डेराबस्सी 81
खरड़ 76
जीरकपुर 32
कुराली 9
नयागांव 3
62391-16649 पर कर सकते हैं संपर्क
स्वास्थ्य विभाग ने ब्लॉक स्तर पर अस्पतालों में फ्लू कॉर्नर बनाए गए हैं। कोई भी व्यक्ति सीधे तौर पर अपना डेंगू का टेस्ट फ्री में करवा सकता है। यह सुविधा मोहाली, खरड़ और डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में दी जा रही है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने कोविड हेल्पलाइन नंबर 62391-16649 को ही डेंगू हेल्पलाइन बनाया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से रेडियो, टीवी और अन्य मीडिया माध्यम के जरिये डेंगू की बीमारी से संबंधित जागरूकता फैलाई जा रही है।
विज्ञापन

कोट
मोहाली जिले के आसपास इलाकों में लगातार डेंगू के केस देखे जा रहे हैं। ऐसे में हमारी टीमें सर्वे पर जोर दे रही है। वहीं निगम को भी डेंगू को ध्यान में रखते हुए सफाई और खड़े हुए पानी पर नजर रखने के लिए बार-बार कहा जा रहा है। इसके अलावा अब तक शहर में ही फॉगिंग करवाई जा रही थी। लेकिन बढ़ रहे केस देखते हुए निगम को पत्र लिखा है कि वे शहरों के साथ ग्रामीण इलाकों में भी फॉगिग करवाएं, जो शुक्रवार से शुरू की जाएगी। साथ ही मेेरी जिले के सभी लोगों से अपील है कि वे अपने घरों को साफ रखें। कहीं भी साफ पानी जमा हो तो उसे तुरंत ढकें। -डॉ. आदर्शपाल कौर, सिविल सर्जन मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed