{"_id":"6238e104d5cc9648173540fa","slug":"demolition-of-illegal-constructions-within-100-meters-of-the-boundary-of-air-force-station-mohali-news-pkl4453040113","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर फोर्स स्टेशन की बाउंड्री के सौ मीटर के दायरे में बने अवैध निर्माण गिराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर फोर्स स्टेशन की बाउंड्री के सौ मीटर के दायरे में बने अवैध निर्माण गिराए
विज्ञापन
जीरकपुर। विधानसभा चुनाव के दौरान नगर काउंसिल की ओर से लागू की गई आचार संहिता खत्म होने के बाद अब शहर में अवैध कॉलोनियों और इमारतों के खिलाफ कार्रवाई करके इन्हें गिराया जा रहा है। इस दौरान नगर काउंसिल की ओर से यह कार्रवाई उन कॉलोनियों में की जा रही है जहां पर नक्शा पास किए बिना ही इमारतों का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते नगर काउंसिल के अधिकारियों के हाथ बंधे हुए थे और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही थी। लेकिन आचार संहिता हटते ही अब नगर काउंसिल के अधिकारियों ने बेधड़क अवैध कॉलोनियों को गिराने की कार्यवाही शुरू कर दी है।
वहीं, पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद नवनियुक्त मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से भी अधिकारियों को बिना किसी राजनीतिक दबाव के खुलकर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद सोमवार को नगर काउंसिल की टीम ने पभात क्षेत्र में एयरफोर्स स्टेशन की बाउंड्री के सौ मीटर के दायरे में बने अवैध निर्माण को गिरा दिया। इसके साथ ही नगर काउंसिल के अधिकारियों ने लोगों को चेतावनी दी है कि एयरफोर्स स्टेशन के सौ मीटर के दायरे में कोई भी निर्माण न करे।
पहले चुनाव में व्यस्त थे, अब शुरू की कार्रवाई
नगर काउंसिल टीम की ओर से अवैध कालोनियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पहले नगर काउंसिल की टीम विस चुनाव के दौरान ड्यूटी में व्यस्त थी। इस दौरान कई लोगों ने सौ मीटर क्षेत्र में अवैध निर्माण कर लिए थे। इनको काउंसिल की टीम ने सोमवार को तोड़ दिया है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। -मुकेश राय, एमई नगर काउंसिल जीरकपुर।