फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Demanded dowry a day before marriage, broke relationship after not getting it

Mohali News: विवाह से एक दिन पहले मांगा दहेज, नहीं मिलने पर तोड़ा रिश्ता

Sun, 19 Nov 2023 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Demanded dowry a day before marriage, broke relationship after not getting it
खरड़। ससुराल परिवार की ओर से दहेज की मांग पूरी न करने पर मुंडी खरड़ में रहने वाले परिवार की खुशियां खत्म हो गईं। विवाह से एक दिन पहले लड़के वालों ने बरात लेकर आने से मना कर दिया। पीड़ित परिवार ने खरड़ के एसडीएम को शिकायत देकर लड़के, उसके पिता बिल्ला, माता बबली, लड़के के भाई हनी व जेठ किरन आदि के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

लड़की के पिता आशा निवासी बंगाला बस्ती मुंडी खरड़ व माता रूपा ने बताया कि उनकी लड़की का रिश्ता अमन पुत्र बिल्ला निवासी श्री चमकौर साहिब के साथ तय हुआ था। दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से विवाह के लिए 16 नवंबर को मेल और 17 नवंबर को बरात का दिन तय किया था परंतु लड़के के परिवार ने विवाह से एक दिन पहले दहेज में एक गाड़ी, पांच लाख रुपये नकद व पांच तोले सोने की मांग रख दी। लड़के के परिवार ने मांग पूरी न होने पर बरात लेकर आने से मना कर दिया। विवाह की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। घर में टेंट लगा हुआ है और रिश्तेदार भी घर पहुंच गए हैं। विवाह से एक दिन पहले अचानक जबाव देकर लड़के वालों ने उनकी समाज में काफी बदनामी कर दी है।
विज्ञापन

लड़के के पिता बिल्ला ने कहा कि उन्होंने दहेज की कोई मांग नहीं की है। उन पर लगाए जा रहे सभी आरोप झूठे हैं। उन्होंने भी एसएसपी रोपड़ को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed