{"_id":"6aee4268a4f541adb100527d","slug":"demand-for-a-permanent-solution-to-the-garbage-problem-in-mohali-mohali-news-c-71-1-spkl1025-148701-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोहाली में कूड़े की समस्या के स्थायी समाधान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोहाली में कूड़े की समस्या के स्थायी समाधान की मांग
विज्ञापन
मोहाली। शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर और आग लगने की घटनाओं को लेकर नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वार्ड नंबर-13 की पार्षद कुलदीप कौर धनोआ ने कूड़े की समस्या के स्थायी समाधान के लिए विशेष और समयबद्ध योजना शुरू करने की मांग की है।
केवल ठेकेदारों के भरोसे सफाई व्यवस्था में सुधार संभव नहीं है, बल्कि अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। उन्होंने सफाई ठेकेदारों के समझौतों और कार्य आवंटन की प्रतियां पार्षदों व सामाजिक संस्थाओं को उपलब्ध करवाने की मांग की। धनोआ ने पुराने कूड़ा पॉइंटों की पहचान, नियमित सफाई, जीपीएस निगरानी और अचानक निरीक्षण का सुझाव दिया। साथ ही लापरवाह ठेकेदारों पर जुर्माना लगाने और गीले-सूखे कूड़े का अलग संग्रह सुनिश्चित करने की बात कही। संवाद