फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Delay in cleaning of sewerage line due to non-appearance of manhole cover

Mohali News: मैनहोल के ढक्कन नहीं दिखने से सीवरेज लाइन की सफाई में हो रही देरी

Wed, 23 Aug 2023 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Delay in cleaning of sewerage line due to non-appearance of manhole cover
जीरकपुर। शहर की वीआईपी रोड पर पिछले कुछ दिनों से सीवरेज लाइन की सफाई करने का काम किया जा रहा है। लेकिन इसमें यह दिक्कत आ रही है कि कई जगहों पर मैनहोल के ढक्कन दिखाई ही नहीं दे रहे हैं, इस कारण सीवरेज लाइन की सफाई करने में देरी हो रही है। यह सीवरेज के ढक्कन वीआईपी रोड पर बनाई गई सड़क के नीचे करीब 3-4 फीट नीचे दब चुके हैं। इस कारण अब सीवरेज के ढक्कन ढूंढने के लिए मेटल डिटेक्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है और इसके बाद सफाई की जा रही है।बता दें कि शहर के सीवरेज लाइन की अच्छी तरह से सफाई करने के लिए साढ़े चार करोड़ की लागत से टेंडर लगाया गया है। इसका काम पिछले एक सप्ताह से सक्शन मशीनों की मदद से किया जा रहा है। यहां यह बताना भी जरूरी है कि पिछले 15 साल की बात करें तो वीआईपी रोड की सड़क कई बार बनाई जा चुकी है, लेकिन सीवरेज की सफाई एक बार भी नहीं की गई। बार-बार सड़क बनाने के कारण सड़क का लेवल तो ऊपर उठ गया, लेकिन सीवरेज के मैनहोल के ढक्कन करीब 3 से 4 फीट नीचे ही दब गए। नीचे दबे हुए मैनहोल के ढक्कनों का फायदा उठाते हुए इस सड़क पर कई बिल्डरों और दुकानदारों द्वारा अवैध तरीके से सीवरेज के कनेक्शन भी जोड़े गए हैं, जिसका किसी को पता ही नहीं चलता। अब यहां नगर परिषद ने सफाई का काम शुरू किया है तो ठेकेदार को मैनहोल के ढक्कन ही नहीं मिल रहे हैं। इस मौके पर मौजूद ठेकेदार के कर्मचारियों ने बताया कि हमें पूरी सफाई का ठेका मिला है। हमें सभी मैनहोल ढूंढकर सफाई करनी ही पड़ेगी, भले इसमें समय लग जाए।
विज्ञापन



कोट्स
पूरे शहर में सीवरेज की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। कुछ मैनहोल को मेटल डिटेक्टर के साथ ढूंढा जा रहा है, भले ही इसमें समय ज्यादा लग रहा है। लेकिन सीवरेज की सफाई का काम पूरा किया ही जाएगा। इसके अलावा नीचे दबे मैनहोल को ऊपर भी उठाया जाएगा ताकि भविष्य में सफाई करने में कोई समस्या न आए। -रवनीत सिंह, कार्यकारी अधिकारी, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed