{"_id":"67a127b0c4e6ed7fb505b9d4","slug":"deep-darkness-on-the-slip-road-of-airport-road-street-lights-switched-off-mohali-news-c-71-1-mli1008-125133-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: एयरपोर्ट रोड की स्लिप रोड पर घुप अंधेरा, स्ट्रीट लाइट्स बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: एयरपोर्ट रोड की स्लिप रोड पर घुप अंधेरा, स्ट्रीट लाइट्स बंद
विज्ञापन
मोहाली। एयरपोर्ट रोड की स्लिप रोड पर एरोसिटी के ब्लाक ए से लेकर ब्लाक आई तक और ब्लाक बी से लेकर एफ स्लिप रोड पर लगभग 380 स्ट्रीट गमाडा की ओर से लगाई गयी हैं, जिसमें करीब 95 स्ट्रीट लाइटें बंद रहती हैं। ऐसी स्थिति में मोहाली से एरोसिटी और आई टी सिटी की ओर जाने वाले वाहन चालकों को अंधेरे से वाहन लेकर गुजरना पड़ता है। यही वजह से है कि शाम के बाद इस सड़क वाहन चालकों को वाहन लेकर चलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सेक्टर- 82 के स्थानीय निवासी वीरेंद्र कुमार और रवि कुमार गौतम ने बताया कि एयरपोर्ट रोड के दोनों ओर जगह जगह स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी रहती हैं। इसके साथ ही स्लिप रोड भी टूटी हैं और रोड पर बड़े बड़े गड्ढे भी बने हुए हैं। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि स्ट्रीट लाइटें बंद होने की वजह से सड़क पर आम लोगों को वाहन लेकर चलना मुश्किल हो रहा है। वहीं, एरोसिटी और आईटी सिटी के रेजिडेंट्स को स्ट्रीट लाइटें न जलने वाले बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एयरपोर्ट रोड पर जहां भी स्ट्रीट लाइटें नहीं जल रही हैं उनकी जांच कराकर ठीक करा दिया जाएगा।- बलजिदंर सिंह, डीई, गमाडा मोहाली।