{"_id":"5f78e7178ebc3e74f325c954","slug":"decorative-items-will-be-made-from-garbage-in-vip-city-mohali-news-pkl389846040","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपिता की जंयति पर वीआईपी सिटी से जमा हुए कचरे से बनेगा सजावटी सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपिता की जंयति पर वीआईपी सिटी से जमा हुए कचरे से बनेगा सजावटी सामान
विज्ञापन
मोहाली। राष्ट्रपिता की जयंती पर नगर निगम ने वीआईपी सिटी में प्लास्टिक जमा करने की मुहिम चलाई। महात्मा गांधी की जयंती पर जमा हुए 5.5 क्विंटल कचरे से सजावटी सामान बनेगा। यह कचरा व प्लास्टिक पार्कों व ऐसे सार्वजनिक स्थानों से एकत्र किया गया, जहां इसे कूड़ेदान में फेंका जा सकता था।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन भेंट करने के साथ ही सुबह सात बजे नगर निगम ने यह मुहिम शुरू की। फेज-4 के बोगेनविला पार्क से इसकी शुरूआत की गई। निगम कमिश्नर कमल गर्ग भी इस मुहिम का हिस्सा बने। उन्होंने लोगों से स्वच्छता संबंधी बातचीत भी की। निगम कमिशनर कमल गर्ग ने बताया कि गांधी जयंती पर पूरा दिन शहर के विभिन्न हिस्सों से 5.5 क्विंटल प्लास्टिक व कचरा जमा किया गया। यह कचरा एक सामाजिक संस्था को सौंपा जाएगा। सामाजिक संस्था इस कचरे से सजावटी सामान जैसे गमले, पैन स्टैंड, स्टोरेज कंटेनर बनाएगी। पुराने अखबार लिफाफे बनाने के काम आएंगे।
लोगों से मांगा सहयोग
सुबह सात बजे फेज-4 के बोगेनविला पार्क में मुहिम की शुरूआत करने पहुंचे निगम कमिश्नर कमल गर्ग ने लोगों को शहर को स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित किया और सहयोग मांगा। वहीं, स्वच्छता वॉरियर्स को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान निगम सुपरिंटेंडेंट जसविंदर सिंह ने शहर को साफ सुथरा व प्लास्टिक मुक्त बनाने का संदेश देता हुआ गीत सुनाया।