फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   DC Isha Kalia Bolin The number of 902 polling booths set up in the district is currently provisional.

डीसी ईशा कालिया बोलीं जिले में स्थापित किए गए 902 पोलिंग बूथों की संख्या अभी अस्थायी

Thu, 30 Sep 2021 02:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
DC Isha Kalia Bolin The number of 902 polling booths set up in the district is currently provisional.
मोहाली। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके मद्देनजर डीसी कम जिला चुनाव अधिकारी ईशा कालिया ने बुधवार को फेज-7 स्थित वेयर हाउस का दौरा कर यहां रखीं ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने चुनाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से सवाल-जवाब किए। उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) कोमल मित्तल, एसडीएम हरबंस सिंह और तहसीलदार चुनाव संजय कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन

बता दें कि मोहाली जिले में तीन विधानसभा हलके हैं। इनमें मोहाली, खरड़ और डेराबस्सी शामिल है। डीसी ईशा कालिया ने कहा कि जिले के तीनों हलकों में कुल 902 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। पोलिंग बूथों की गिनती अभी अस्थायी है, क्योंकि निर्वाचन कमीशन की ओर से अभी तक इन्हें मंजूरी नहीं दी गई है। वहीं, उन्होंने बताया कि ईवीएम और वीवीपैट्स के अलावा कुल 1284 कंट्रोल यूनिट, 1769 बैलट यूनिट और 1382 वीवीपैट्स जिले के पास उपलब्ध है। इनकी पहली जांच 30 सितंबर से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए इस्तेमाल होने वाले सभी उपकरणों की जरूरी जांच की जाएगी। अधिकारियों को समय से पहले सभी प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं कि बैलट यूनिटों और बैलट पेपरों से पुराने टैग हटाए जाएं। इसी तरह कंट्रोल यूनिटों के उम्मीदवारों और पोल हुई वोटों को मिटा दिया जाएगा। साथ ही सभी को जीरो पर लाया जाएगा। अधिकारी यूनिटों के कामकाज की जांच करेंगे और मॉक पोलिंग भी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed