फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Danger of accidents due to hanging electric wire, officials are not taking action even on complaint

बिजली की लटकती तार से हादसों का खतरा, शिकायत पर भी अधिकारी नहीं कर रहे कार्रवाई

Tue, 12 Apr 2022 02:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Danger of accidents due to hanging electric wire, officials are not taking action even on complaint
जीरकपुर। शहर के बहुत से इलाकों की गलियों में नीचे तक बिजली की लटकती तार से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी लटकती बिजली की तार से निजात नहीं मिल रही है। इसके साथ ही शहर की अधिकतर सड़कों पर ट्रांसफार्मर भी बहुत कम ऊंचाई पर रखे हुए हैं। इससे वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वाले राहगीरों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

शहर में बलटाना, ढकोली, पीरमुछल्ला में ऐसे कई इलाके हैं जहां गलियों में बिजली की तार की ऊंचाई बहुत कम है। इन ट्रांसफार्मरों को कोई बच्चा भी आसानी से छू सकता है। वहीं अधिकांश ट्रांसफार्मर सड़क के बिल्कुल नजदीक लगे हुए हैं। इससे वाहन चालकों को असुविधा होती है। इस संबंधी दुकानदार मोहित, विकास, प्रवीण, सुमित, हरीश और अनिल ने कहा कि बलटाना इलाके में वाहनों की आवाजाही अधिक होती है। कई बार वाहन चालक दूसरे वाहनों से ओवरटेक करते समय इधर-उधर कट मारते हैं। इससे सड़क पर हादसा होने का डर बना रहता है। शहर की गलियों में बिजली की लटकती तार भी हादसों को दावत दे रही हैं। इनमें लोहगढ़, रविंद्रा एनक्लेव, संत विहार में बिजली की तार की ऊंचाई बहुत कम है। लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर बिजली की तार लोगों के घरों के दरवाजे के करीब से गुजर रही है। ऐसे में लोगों को असुविधा हो रही है। लोगों ने निगम अधिकारियों से ट्रांसफार्मरों की ऊंचाई बढ़ाकर सड़कों से दूर शिफ्ट करने की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले वीरवार को बलटाना के इलाके एकता विहार में एक निजी स्कूल की बस बिजली कनेक्शन की तार से टकरा गई थी। बस के ऊपर का हिस्सा तीन तार के बीच फंस गया था। गनीमत यह रही कि उस समय बिजली सप्लाई बंद थी, क्योेंकि ढकोली सब-स्टेशन में मरम्मत का काम चल रहा था और बिजली दोपहर बाद तीन बजे बहाल हुई थ। इसे संयोग कहें या उन बच्चों की खुशकिस्मती, जो बस में बैठे थे। बाद में लोगों ने डंडों से तार को ऊपर उठाया और बस को लटकती तार से बचाकर निकाला। अगर बिजली की तार में करंट होता तो यहां बड़ा हादसा हो सकता था और इसके लिए जिम्मेदार पावरकॉम को जवाब देना मुश्किल हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द बढ़ाई जाएगी ट्रांसफार्मरों की ऊंचाई
सड़कों पर कम ऊंचाई पर लगे ट्रांसफार्मरों को मार्क करके इनकी सूची बनाई जा रही है। जल्द ही इनकी सूची तैयार करके इनकी ऊंचाई बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ-साथ लोगों की सुरक्षा के लिए गलियों में लटकती तार की भी ऊंचाई बढ़ा दी जाएगी। लोग बिजली से संबंधित शिकायतें सीधे ही कार्यालय में दर्ज करवा सकते हैं।
-एच.एस. ओबराय, एक्सईएन, बिजली विभाग जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed