फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Daily wage workers came on the road due to lack of food

खाना न मिलने से सड़क पर उतरे दिहाड़ीदार

Fri, 24 Apr 2020 01:30 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Daily wage workers came on the road due to lack of food
जीरकपुर। जैसे-जैसे लॉकडाउन की अवधि बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे दिहाड़ी मजदूरों का निवाला भी मुश्किल होता जा रहा है। दो वक्त की रोटी के लिए काम करने वाले यह मजदूर अब न तो काम करके दिहाड़ी कमा सकते हैं और न ही राशन इकट्ठा कर सकते हैं। इन गरीब मजदूरों के पास है अब सिर्फ इंतजार.. इंतजार दो वक्त की रोटी देने वाले फरिश्तों का। अक्सर शाम भी ढल जाती है और मजदूर सिर्फ एक ग्लास पानी पीकर सो जाते हैं। मजदूरों की यह गुहार प्रशासन तक भी पहुंच चुकी है पर वहां से भी मिलता है तो सिर्फ आश्वासन। आश्वासन पर टिकी भूख जब सहन से पार हुई तो यह मजदूर निकल पड़े बलटाना की सड़क पर और प्रदर्शन के माध्यम से अपनी आवाज प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

जीरकपुर हो या डेराबस्सी.. दिहाड़ी मजदूर सभी जगह हैं
बलटाना के कुछ ऐसे ही मजदूरों ने खाना न मिलने के कारण यहां प्रदर्शन किया। वीरवार को यह मजदूर दोपहर में सड़क पर निकले और यहां जमकर प्रदर्शन किया। चाहे जीरकपुर या डेराबस्सी दिहाड़ी मजदूर हर जगह देखे जा सकते हैं। प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर महिलाएं थीं। इन महिलाओं का कहना था कि खाना न मिलने से उनकी जान संकट में है। उनको या तो काम करने की इजाजत दी जाए या फिर उनको खाना उपलब्ध करवाया जाए। उनको भी कर्फ्यू के दौरान शुरुआत में खाना उपलब्ध करवाया गया लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया वैसे-वैसे लोग भी आना बंद हो गए। एक समाजिक संस्था आती जरूर है पर वह भी चंद लोगों को एक वक्त का खाना देकर चली जाती है।
विज्ञापन

घरों से निकलने को मजबूर
नंबरदार जसवंत सिंह ने बताया कि बलटाना में रहने वाले प्रवासी मजदूरों और दिहाड़ीदारों पर जिला प्रशासन का ध्यान तक नहीं है। ऐसे में यह लोग अपने घर से निकलने में मजबूर हैं। ये मजदूर नहीं चाहते कि वे बाहर आएं। नंबरदार ने यहां से ही नगर काउंसिल के ईओ को वीडियो कॉल करके जानकारी प्रदान की। इस बारे में नगर काउंसिल के ईओ मनवीर सिंह गिल ने कहा कि जल्द ही जरूरतमंद लोगों को राशन पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed