फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Current Akali Dal councillors join Congress party along with hundreds of their colleagues

Mohali News: अकाली दल के मौजूदा पार्षद सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल

Mon, 18 Aug 2025 12:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Current Akali Dal councillors join Congress party along with hundreds of their colleagues
लांडरां / बनूड़। कांग्रेस पार्टी को बनूड़ शहर में उस समय भारी समर्थन मिला जब नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा एकमात्र अकाली पार्षद लछमन सिंह चंगेरा, पूर्व पार्षद अमनदीप सिंह, बख्शीश सिंह चंगेरा, समाजसेवी मनीष कटारिया और एकम जोत सिंह अलग-अलग पार्टियों से सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज ने कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए नेताओं को साफा पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर नगर परिषद बनूड़ के अध्यक्ष जगतार सिंह कंबोज, युवा कांग्रेस बनूड़ शहर के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह सोनिक, पूर्व पार्षद गुरमेल सिंह, यादविंदर शर्मा, पार्षद सोनी संधू, धर्मवीर शैली झिऊड़ मजारा, भाग सिंह, बीर चंद बनूड़ सहित कई अन्य पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed