{"_id":"571bcf5e4f1c1b967f8b4cea","slug":"suicide-boy-suicide-in-mohali-mohali-suicide-sector-66-park-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क में फंदे से लटका मिला युवक का शव, नहीं हुई पहचान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पार्क में फंदे से लटका मिला युवक का शव, नहीं हुई पहचान
ब्यूरो, अमर उजाला/ मोहाली
Updated Sun, 24 Apr 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-66 स्थित पार्क में शनिवार को एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल फेज-11 की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फेज-6 की मॉर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम करीब छह बजे सेक्टर-66 में एक पार्क में बच्चे खेल रहे थे। इसी बीच बच्चों की गेंद एक उजाड़ वाली जगह में चली गई। जब बच्चा बाल लेने गया तो उसने एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटकते हुए देखा। साथ ही इस मामले में सोहाना थाने को सूचना दी। सोहाना थाने के एसएचओ राजीव कुमार मौके पर पहुंच गए।
मामला थाना फेज-11 का होने के कारण थाना फेज-11 की पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर आए एसएचओ फेज-11 की पुलिस टीम ने शव को नीचे उतारा। पुलिस को मृतक की तरफ से कोई दस्तावेज प्राप्त नहीं हुआ। देखने में युवक 22-23 साल का लग रह था। उसने चेक वाली नीली कमीज व स्काई ब्लू रंग की पेंट पहनी हुई थी। पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।