फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   parminder murder case, parminder murderer arrested, kurali murder case, mohali murder, crime, murder

परमिंदर हत्याकांड का एक आरोपी प्रॉपर्टी डीलर काबू

Sat, 07 May 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Sat, 07 May 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
parminder murder case, parminder murderer arrested, kurali murder case, mohali murder, crime, murder
अपराध्‍ा - फोटो : demo pic
कुराली के मेन बाजार में दिनदहाड़े तेजधार हथियारों से हमला करके बडाली निवासी परमिंदर सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया है। जबकि पांच आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। काबू किया गया आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, 27 अप्रैल को स्थानीय मेन बाजार के माता रानी चौक पर बडाली निवासी परमिंदर सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया था। इसके बाद उसकी पीजीआई में मौत हो गई थी। पुलिस ने दो अज्ञात समेत छह के खिलाफ का हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने नवदीप सिंह को गुप्त सूचना के आधार पर काबू कर लिया है। एसएचओ अमरबीर सिंह ने बताया कि नवदीप सिंह को पडियाला कॉलेज पास से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि नवदीप सिंह प्रापर्टी का काम करता है। वर्ष 2009 में कुराली में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपियों से उसकी जान पहचान थी। एसएचओ अमरबीर सिंह ने बताया कि नवदीप सिंह ने दोहरे हत्याकांड के आरोपी लखवीर सिंह को बताया कि परमिंदर उसकी सहायता नहीं करना चाहता है। लखवीर सिंह जो कि जेल से भगोडा है ने नवदीप सिंह के साथ मिल कर परमिंदर सिंह से बदला लेने की योजना तैयार की। नवदीप ने रेकी करके परमिंदर के संबंध में सूचना लखवीर सिंह को दी। उसने ही हमले वाले दिन परमिंदर के शहर में होने की सूचना दी। इसके अतिरिक्त हमला करने के बाद नवदीप सिंह ने ही लखवीर सिंह को बस में बैठा कर भगाने में मदद की थी।
विज्ञापन


घटना स्थल पर मिली बाइक थी चोरी की
थाना प्रभारी अमरबीर सिंह ने बताया कि हमलावर घटना वाली जगह पर ही बाइक छोड़ कर भाग गए थे। लेकिन जब बाइक के संबंध में जांच की गई तो वह चोरी की निकली। इस दौरान घटना वाली जगह से खून से लथपथ कमीज भी पुलिस के हाथ लगी जो कि हमलावर ने खून से भीगने पर फेंक दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed