फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Four shooters of Lawrence gang arrested after Police encounter on Ambala-Derabassi Highway in Mohali

मोहाली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: लॉरेंस गैंग के चार शूटर गिरफ्तार, दो को गोली लगी, गोला-बारूद बरामद

Wed, 26 Nov 2025 04:18 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 26 Nov 2025 04:18 PM IST
सार

मोहाली में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार शूटरों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं। बदमाशों से भारी मात्रा में हथियार भी मिले हैं। 

विज्ञापन
Four shooters of Lawrence gang arrested after Police encounter on Ambala-Derabassi Highway in Mohali
मौके पर मौजूद पुलिस टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के मोहाली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। यह घटना बुधवार दोपहर डेराबस्सी-अंबाला हाईवे पर हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश यहां बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की तो शातिरों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि लॉरेंस गैंग के शूटरों ने पुलिस पर गोलियां चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। गोली लगने से दो बदमाश घायल हुए हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई को दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं। वहीं घायल आरोपियों को डेराबस्सी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपियों से पुलिस को भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। इस संबंध में पुलिस जल्द पूरी जानकारी साझा करेगी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोपहर में डेराबस्सी-अंबाला हाईवे पर स्टील स्ट्रिप्स टावर्स के पास पुलिस एनकाउंटर के दौरान लॉरेंस गैंग के चार शूटर/गुर्गों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, एनकाउंटर के दौरान दो शूटरों को गोली लगी, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन




पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि ये सभी शूटर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, लेकिन इनपुट मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है और गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed