फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   drug smuggling, drug rackets, drug smuggler, mohali, zirakpur, crime, police

निजी कार को टैक्सी बनाकर करता था चरस सप्लाई, एक गिरफ्तार

Sat, 02 Jul 2016 09:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Sat, 02 Jul 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन
drug smuggling, drug rackets, drug smuggler, mohali, zirakpur, crime, police
प्रतीकात्मक तस्वीर
जीरकपुर पुलिस ने बुधवार देर रात नाकेबंदी के दौरान एक निजी टैक्सी चालक को 3 किलो 700 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि कार में बैठा एक व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पकड़े गए आरोपी की पहचान गोबिंद सिंह निवासी जनता कॉलोनी जिला रोहतक (हरियाणा) के रूप में हुई है। गोबिंद सिंह बलटाना स्थित आस्था रॉयल अपार्टमेंट में किराए पर रहता है। आरोपी को वीरवार डेराबस्सी अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी चालक निजी कार को टैक्सी के रूप में यूज करता था। जीरकपुर स्थित सेठी ढाबे के आगे से रोज सवारियों को उठाकर दिल्ली पहुंचाता था।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई तिलकराज ने बताया कि उन्हें गुप्ता सूचना मिली थी कि दिल्ली से एक निजी टैक्सी जीरकपुर की ओर आ रही है। इसमें एक व्यक्ति चरस लेकर आ रहा है। उन्होंने बताया कि इसके बाद बुधवार रात अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित मैक डोनाल्ड चौक पर नाका लगाया गया था। नाकेबंदी के दौरान पुलिस कर्मियों ने जीरकपुर की ओर आने वाहनों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने बताया कि नाकेबंदी के दौरान एक सफेद कार उनके पास आकर रुकी, जिसमें चालक के अलावा एक और युवक सवार था। पिछली सीट पर बैठा युवक पुलिस नाके को देखकर घबरा गया, जिस पर पुलिस को शक हुआ। इस दौरान पुलिस कर्मचारी कार चालक से पूछताछ करने लगे। इतने में कार की पिछली सीट पर बैठा युवक खेत के रास्ते से भाग गया। इसके बाद पुलिस चालक को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर कार की पिछली सीट के नीचे से 3 किलो 700 ग्राम चरस का पैकेट बरामद हुआ। वहीं, पुलिस ने कार चालक व अज्ञात सवारी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed