फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   crime, dpi, mohali crime, bank officers

पूर्व डीपीआई के बाद अब बैंक अधिकारी पर गिरेगी गाज

Wed, 15 Jun 2016 09:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Wed, 15 Jun 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
crime, dpi, mohali crime, bank officers
फेंगशुई धन
पंजाब सचिवालय में फाइनेंस कमिश्नर के आफिस में कार्यरत स्टेनो और उनके परिवार का कनाडा में इमीग्रेशन कराने का झांसा देकर 75 लाख रुपये हड़पने के मामले में एक और नाम सामने आ रहा है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिन दिनों हरकमल कौर ने पूर्व डीपीआई साधु सिंह रंधावा को कनाडा में इमीग्रेशन के लिए लाखों रुपये दिए थे, उन दिनों एक प्राइवेट बैंक का अधिकारी भी रंधावा के साथ आता था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के पुत्र राजदीप सिंह के मुताबिक, रंधावा ने बताया था कि यह व्यक्ति ही भारतीय करेंसी को डालर में चेंज करके विदेश भेजने काम करता है। राजदीप के मुताबिक, अपनी शिकायत में इस व्यक्ति का नाम दिया है, लेकिन अभी तक पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजदीप सिंह का कहना है कि पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया है कि पूछताछ के बाद चौथे आरोपी पर भी कार्रवाई की जाएगी।  
उधर, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस चौथे आरोपी से मंगलवार को मोहाली में पूछताछ की गई। जांच अधिकारी बलजिंदर सिंह का कहना है कि अभी तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है। उन्होंने बताया कि पुलिस रिमांड में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस मामले में और कितने लोग शामिल हैं, उसका खुलासा हो सके।


आलम सिंह की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज
आलम सिंह की गिरफ्तारी के लिए मोहाली पुलिस प्रयास कर रही है। अब तक हुई पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जो राशि शिकायतकर्ता ने दी थी वह आलम सिंह को भेजी गई है। जाहिर है कि इस मामले में आरोपी आलम सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को लंबी प्रक्रिया के बाद ही सफलता मिलेगी। हालांकि, जांच अधिकारी का कहना है कि पुलिस आलम सिंह की गिरफ्तारी के लिए पूरे प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed