फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case of cheating with Punjabi singer in name of sending abroad

Mohali: लव मैरिज सांग के गायक से लाखों की ठगी, आरोपी ने विदेश में शो करवाने का दिया था झांसा

Thu, 20 Jul 2023 12:53 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 20 Jul 2023 12:53 PM IST
सार

गीत लव मैरिज के गायक गुरिंदर सिंह निवासी मोहाली द्वारा एक शिकायत एसएसपी को दी गई थी। इसमें बताया गया है कि वह पंजाबी कलाकार है और उन्हें आरोपियों ने विदेश भेजने और उसके शो बाहर लगवाने के लिए कनाडा का वर्क वीजा लगवाने के बदले 15 लाख रुपये की मांग की थी।

विज्ञापन
Case of cheating with Punjabi singer in name of sending abroad
गायक गुरिंदर सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

विदेश भेजने के नाम पर गायक और उसके दो साथियों के साथ लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। गायक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। मोहाली फेज-1 की पुलिस ने कनाडा स्टूडेंट सर्विस इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 के मालिक भूपिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गीत लव मैरिज के गायक गुरिंदर सिंह निवासी मोहाली द्वारा एक शिकायत एसएसपी को दी गई थी। इसमें बताया गया है कि वह पंजाबी कलाकार है और उन्हें आरोपियों ने विदेश भेजने और उसके शो बाहर लगवाने के लिए कनाडा का वर्क वीजा लगवाने के बदले 15 लाख रुपये की मांग की थी। उसने यह भी कहा गया था कि वह उसके शो भी विदेश में कराएगा। इसके बाद वह उनकी बातों में आ गया और उन्होंने अपने दो दोस्तों के साथ वीजा लगवाने की बात की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटे सांसद हरभजन, कहा-मेरी छुट्टियों को जबरदस्ती मुद्दा बना रहे विपक्षी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी को 1.85 लाख रुपये दिए। जब भी वह उन्हें वीजा लगने के बारे में पूछते तो वह आनाकानी करने लगते। वह उन्हें हमेशा कागजी कार्रवाई होने की बात कहते। उसके बाद उन्होंने फोन उठाना भी कम कर दिया। 19 अगस्त 2022 को वह उनके कार्यालय में गए तो दिखा कि दफ्तर में ताला लगा हुआ था और आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। इस पर उन्होंने परेशान होकर इस संबंध में अगले दिन एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी। शिकायत की जांच थाना फेज-1 के एसएचओ ने की। उन्होंने जांच करके रिपोर्ट डीएसपी सिटी-1 को की। डीएसपी ने रिपोर्ट बनाकर एसएसपी को दी। इसके बाद डीए लीगल से सलाह लेकर एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed