फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former cricketer and MP Harbhajan Singh visited Dhussi Dam on Sutlej River in Jalandhar

Punjab: बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटे सांसद हरभजन, कहा-मेरी छुट्टियों को जबरदस्ती मुद्दा बना रहे विपक्षी

Thu, 20 Jul 2023 12:18 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 20 Jul 2023 12:18 PM IST
सार

रभजन सिंह ने बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि वह न केवल अपनी सांसद निधि से बल्कि अपने निजी धन से भी प्रभावित लोगों की मदद करने को तैयार हैं। उन्होंने आलोचना करने वाले नेता पर निशाना साधा और कहा कि वे सिर्फ इसलिए उनकी आलोचना कर रहे हैं ताकि वीडियो में फोटो खिंच सके।

विज्ञापन
Former cricketer and MP Harbhajan Singh visited Dhussi Dam on Sutlej River in Jalandhar
बाढ़ पीड़ितों की मदद करते क्रिकेटर हरभजन सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

बाढ़ में विदेश में छुट्टी मनाने के फोटो शेयर करने के बाद से पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह भज्जी विपक्ष के निशाने पर आ गए थे। इसके बाद भज्जी ने सतलुज नदी के धुस्सी बांध का दौरा किया, जहां पर्यावरणविद् और राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल की तरफ से बांध बांधने का काम चल रहा है। 

विज्ञापन


धुस्सी बांध पर भज्जी ने कहा कि कुछ लोग बाढ़ को राजनीतिक मुद्दा बना रहे हैं जबकि यह मौका राजनीति करने का नहीं बल्कि सभी पीड़ितों की हर तरफ से मदद करने का है। उन्होंने संत सीचेवाल जी की प्रशंसा की और कहा कि बाढ़ की रात भी वह रात 2 बजे तक बांध को बचाने में लगे रहे। जब धुस्सी तटबंध दो जगहों पर टूट गया तो उन्होंने बिना देर किए उसे रोकने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab Flood: गुरदासपुर में उज्ज दरिया का उफान, करतारपुर कॉरिडोर के पास जीरो लाइन तक आया पानी
विज्ञापन
विज्ञापन


भज्जी ने कहा कि इस बांध के निर्माण में संत सीचेवाल की भूमिका के बारे में पूरे देश को जानना चाहिए। उन्होंने धुस्सी बांध का काम पूरा करने का सारा श्रेय संत सीचेवाल और उनके साथ दिन-रात काम करने वाले लोगों को दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ से और अधिक क्षति होती लेकिन संत सीचेवाल ने तटबंध की सुरक्षा कर क्षति को बचा लिया। भज्जी ने कहा कि उन्होंने बांध बनाने के लिए दिन-रात मेहनत की है।




हरभजन सिंह ने बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि वह न केवल अपनी सांसद निधि से बल्कि अपने निजी धन से भी प्रभावित लोगों की मदद करने को तैयार हैं। उन्होंने आलोचना करने वाले नेता पर निशाना साधा और कहा कि वे सिर्फ इसलिए उनकी आलोचना कर रहे हैं ताकि मीडिया में फोटो खिंच सके कि पंजाब डूब रहा है और भज्जी स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं। भज्जी ने कहा कि वह बाढ़ आने से पहले ही विदेश जा चुके थे। यदि उन्हें पता होता तो वह भी यहां संत सीचेवाल के साथ सेवा कर रहे होते। 



बांध को बांधने के लिए युवाओं द्वारा मिट्टी की बोरियों से बने टोकरे का उपयोग किया जा रहा है। क्रिकेटर हरभजन सिंह भज्जी संत सीचेवाल के साथ ट्रॉली पर चढ़े और युवाओं तक मिट्टी की बोरियां पहुंचाईं। मिट्टी की बोरियों से बने चार टोकरे को एक साथ दरिया में धकेलते हुए भज्जी ने साथियों का भी हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed