फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   atm loot, axis bank atm loot, mohali police, crime, loot, robbery

एक्सिस बैंक का एटीएम लूटने की कोशिश, पुलिस का सर्च अभियान

Fri, 03 Jun 2016 09:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Fri, 03 Jun 2016 09:56 AM IST
विज्ञापन
atm loot, axis bank atm loot, mohali police, crime, loot, robbery
एक्सिस बैंक का एटीएम लूटने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
मोहाली में एक बार फिर एटीएम लूटने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। गिरोह के मेंबरों ने बुधवार रात इंडस्ट्रियल एरिया फेज-9 स्थित स्वराज कंपनी के प्लांट में लगे एक्सिस बैंक के एटीएम को शिकार बनाया। साथ लगती कंपनी के दो लोगों की होशियारी से आरोपियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी हेडक्वार्टर, पीसीआर  इंचार्ज समेत काफी संख्या में फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है। वहीं, जब एटीएम में कैश के संबंध में जानकारी मांगी गई तो थाना फेज-11 के एसएचओ नवीन पाल सिंह लहल ने कहा कि एटीएम तो खाली था।
विज्ञापन


ऐसे दिया वारदात को अंजाम
मामला बुधवार रात साढ़े 12 बजे के करीब का है। पुलिस मुताबिक स्वराज इंजन कंपनी के गेट के पास ही एटीएम लगा है। इसकी सुरक्षा कंपनी के गार्डों द्वारा की जाती है। रात को गार्ड कंपनी में ही कहीं गया था। इस दौरान पांच युवक वहां पहुंच गए। उन्होंने पहले रेकी की, जब उन्हें तसल्ली हो गई कि वहां कोई आने वाला नहीं है। इसके बाद वह एटीएम में दाखिल हुए। इसके बाद जिस जगह से पैसे निकलते हैं। वहां पर उन्होंने लोहे की राड डालकर एटीएम को तोड़ दिया। पैसे लेकर भागने की फिराक में थे। इसी बीच एक अन्य कंपनी का मुलाजिम दिलीप अपने दोस्त अमरजीत सिंह मिलने आ गया। इसी बीच उसकी नजर आरोपियों पर पड़ी। उसने इस बारे में दोस्त को बताया। इसके बाद आरोपी युवक भाग गए।
विज्ञापन


चेहरे कर रखे थे कवर
पुलिस मुताबिक आरोपी काफी शातिर थे। इनकी संख्या पांच थी। आरोपियों ने अपने चेहरे कवर कर रखे थे। वहीं, घटना को अंजाम देने से पहले उन्होंने इलाके की पूरी तरह से रेकी की थी। इसके बाद घटना को अंजाम देने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपी
पुलिस मुताबिक लूट की वारदात को अंजाम देने आए आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed