{"_id":"57d7080f4f1c1bef30d47c5e","slug":"air-force-station-mullanpur-police-case-of-theft-airforce-canteen-theft-mohali-thef","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरफोर्स कैंटीन में लाखों की चोरी, पुलिस ने आरोपी को घर से दबोचा, कैश बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एयरफोर्स कैंटीन में लाखों की चोरी, पुलिस ने आरोपी को घर से दबोचा, कैश बरामद
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Tue, 13 Sep 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
एयरफोर्स स्टेशन मुल्लांपुर में चोरी के केस को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में एयरफोर्स स्टेशन की कैंटीन में काम करने वाले मुलाजिम को गिरफ्तार कर किया है। आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह निवासी गांव भड़ौजिया थाना मुल्लांपुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के घर से 1,77,720 रुपये बरामद कर लिए है। आरोपी ने पूछताछ में बताया था कि उसने लालच में आकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, मुल्लांपुर स्थित एयरफोर्स स्टेशन कैंटीन के मैनेजर बीएस जोसफ को शिकायत दी थी कि 10 सितंबर को दोपहर पौने दो बजे कैंटीन बंद करके घर चले गए थे। साथ ही 331819 रुपये कैंटीन की सेफ में रख गए थे। सोमवार सुबह जब आकर आकर देखा तो सेफ का शीशा टूटा हुआ था। जबकि सेफ से 177720 गायब थे। कैंटीन के मैनेजर ने कुलदीप पर संदेह प्रकट किया। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया।
चोरी के बाद बचने का कर रहा था बहाना
चोरी करते समय कुलदीप सिंह के हाथ पर शीशा लग गया था। इसको छुपाने के लिए उसने बहाना बनाया। उसका कहना था कि डिस्कवर बजाज मोटरसाइकिल स्लिप होने से चोट लग गई थी।