फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Accident on Ambala Chandigarh highway near Lalry father and son from Hisar died

अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर एक्सीडेंट: दो कारों में भीषण टक्कर, हिसार के पिता-पुत्र की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

Wed, 18 Jun 2025 01:37 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लालड़ू (मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, लालड़ू (मोहाली) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 18 Jun 2025 01:37 PM IST
सार

हरियाणा के हिसार निवासी पिता और पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा अंबाला चंडीगढ़ हाईवे पर लालड़ू के पास हुआ है। यहां दो कारों में जोरदार टक्कर हो गई। वहीं हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं। 

विज्ञापन
Accident on Ambala Chandigarh highway near Lalry father and son from Hisar died
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर लालडू़ के पास भीषण हादसा हुआ है। हाईवे पर स्थित सरसीनी चौक पर दो कारों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। एक कार में सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। मृतकों की पहचान संदीप पुत्र राजाराम, राजाराम पुत्र ताराचंद निवासी गांव मिलकपुर जिला हिसार के तौर पर हुई है। हादसे में मृतक संदीप का भाई मंदीप और दूसरी कार में सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं। लालड़ू पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। हादसा मंगलवार सुबह हुआ है। 

विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि हादसा हाईवे पर स्थित सरसीनी कट पर हुआ। हरियाणा नंबर की वैगन-आर में एक ही परिवार के तीन लोग चंडीगढ़ आ रहे थे। वहीं दूसरी कार में दो लोग अंबाला जा रहे थे। यहां एक कार अचानक हाईवे के दूसरी तरफ आ गई। उसकी वैगन-आर कार से जबरदस्त टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


हादसा इतना भीषण था कि वैगन-आर कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार लोग गाड़ी में ही फंस गए। कार के आगे बैठे संदीप और उसके पिता को राहगीरों की मदद से बाहर निकला गया। दूसरी कार सवार दो लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। हादसे के बाद सड़क पर एकतरफा जाम लग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैगन आर कार सवार तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस से डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां संदीप और उसके पिता ने दम तोड़ दिया जबकि मनदीप को जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जगतार सिंह के अनुसार मनदीप अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed