{"_id":"5a946ab54f1c1ba32a8b9a45","slug":"91519676085-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़पे मुलाजिमों के लाखों रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हड़पे मुलाजिमों के लाखों रुपये
Updated Tue, 27 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकेदार पर पैसे हड़पने का लगाया आरोप
मजदूरों ने पुलिस को दी शिकायत
खरड़। एक ठेकेदार द्वारा काम कराने के बाद मजदूरों को लाखों की मजदूरी का भुगतान न करने का मामला थाने पहुंच गया है। पीड़ित मजदूरों शेखर, सुरेश, ओमवती समेत अन्य ने बताया कि वह एक ठेकेदार के पास काम करते हैं। ठेकेदार द्वारा उनका शोषण किया जा रहा है और मजदूरी के पैसे भी नहीं दिए जा रहे हैं। मजदूरों ने बताया कि ठेकेदार से दिहाड़ी के करीब डेढ़ लाख रुपये लेने हैं। जब वह ठेकेदार से पैसे मांगते हैं तो वह आनाकानी करता है। मजदूरों ने आरोप लगाया कि एक यूथ अकाली नेता की शह पर ठेकेदार उन्हें धमकियां देता है। पीड़ित मजदूरों ने बताया कि उन्होंने इस बारे में थाना सिटी खरड़ में शिकायत दी तो पुलिस ने 25 फरवरी को ठेकेदार के लड़के को थाने बुलाया था। उसने कुछ रकम देने का वादा किया था, लेकिन अब उन्हें धमकाया जा रहा है। मजदूरों ने बताया कि राजनीतिक धौंस जमाने वाला व्यक्ति थाने में आया और पुलिस पर दबाव डालकर ठेकेदार के लड़के को थाने से भगा दिया। उसने धमकियां दी कि यदि वह दोबारा पुलिस स्टेशन आए तो अच्छा नहीं होगा। पीड़ित मजदूरों ने जिला पुलिस प्रमुख कुलदीप सिंह चाहल से न्याय की गुहार लगाते हुए मांग की है कि ठेकेदार से उनकी मजदूरी के पैसे दिलाए जाएं। साथ ही धमकियां देने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए।