फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश

मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश

Wed, 17 Apr 2019 01:52 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश
खरड़। घड़ुआं पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे 10 मोटरसाइकिलें बरामद हुईं हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसपी जांच वरुण शर्मा ने बताया कि घड़ुआं थाने की एसएचओ एसआई अमनप्रीत कौर बराड़ के नेतृत्व में पकड़े गए आरोपियों ने माना है कि वह एक नामी यूनिवर्सिटी की पार्किंग से मोटरसाइकिलें चोरी करके चंडीगढ़ में बेच देते थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। उन्हें आरोपियों से 25 और मोटरसाइकिलें बरामद होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि लवप्रीत सिंह पुत्र शेर सिंह, सन्नी पुत्र भाग सिंह निवासी गांव रूड़की पुख्ता थाना घड़ुआं, अकरम अली पुत्र मंगत अली निवासी गांव भागोमाजरा, राजवीर पुत्र हरविंदर सिंह हाल वासी सचदेवा कालेज घडुआं, गोलू कुमार राज कुमार खरड़, गुरसेवक उर्फ लाडी पुत्र गजा सिंह निवासी गांव बड़ा समाणा, सुखमनी पुत्र जसविंदर सिंह निवासी सोतल, बलविंदर सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी गांव खानपुर, गुरप्रीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी हसनपुर को मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस अवसर पर डीएसपी खरड़ दीप कमल और एसएचओ थाना सदर अमनदीप भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed