फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   आटो चालक ने मचाया कहर

आटो चालक ने मचाया कहर

Sat, 01 Sep 2018 01:33 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
आटो चालक ने मचाया कहर
बस के शीशे टूटे चालक भी हुआ घायल, काफी समय तक लग रहा जाम
विज्ञापन

- फ्रैंकों लाइट प्वाइंट पर बस और आटो की टक्कर के बाद आटो चालक ने मचाया कहर
- मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को किया कब्जे, मामले की जांच की जा रही
- बस में सवार स्टाफ व विद्यार्थियों को दूसरी बस से भेजा गया
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। फेज-एक में शुक्रवार को आटो और प्राइवेट कालेज की बस की टक्कर के बाद उस समय माहौल गर्मा गया गया। जब आटो चालक ने बस पर ताबड़ तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान बस चालक को चोट भी आई। हादसे के समय सड़क पर जाम लग गया। वहीं, बस में सवार छात्राएं और स्टाफ बुरी तरह से डर गया। मौके पर एकजुट लोगों ने पुलिस को सूचित किया और पुलिस आटो और बस चालक को बस समेत पुलिस थाने ले गई। पुलिस थाने में पहुंची कालेज की दूसरी बस से स्टाफ और विद्यार्थियों को उनके घर पहुंचाया गया। इस दौरान आटो चालक ने इलाके की पार्षद गुरमीत कौर से बहसबाजी की।

जानकारी के मुताबिक फ्रैंको लाइट प्वाइंट से आटो चालक बिट्टू निवासी बड़माजरा अपने आटो में फ्रूट लेकर जा रहा था । जब वह फेज-एक पोस्ट आफिस के सामने से मुड़ने लगा तो सामने से आ रही सीजीसी झंजेड़ी की बस के साथ उसके ऑटो की टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद बस ऑटो से कुछ कदम आगे जाकर रुकी। अभी बस रुकी ही थी कि आटो चालक राड लेकर आया और बस पर हमला बोल दिया। साथ ही बस के शीशे तोड़े और बस चालक बलजीत से हाथापाई की। इस दौरान में बस में सवार विद्यार्थी और स्टाफ डर गया। जिसके बाद एकत्र लोगों ने ऑटो चालक को पकड़ कर साइड किया। इस दौरान बस चालक बलजीत के माथे पर चोट लगने से खून भी निकलने लगा। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने दोनों चालकों को वाहनों समेत पुलिस थाने ले गए। जहां पर पुलिस ने दोनों के मेडिकल करवा अपनी कार्रवाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed