फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पंचकूला से चोरी की कार में घूम रहा युवक काबू

पंचकूला से चोरी की कार में घूम रहा युवक काबू

Mon, 01 Jan 2018 01:49 AM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला से चोरी की कार में घूम रहा युवक काबू
चोरी की कार में घूम रहा युवक काबू
विज्ञापन

जाली नंबर लगाकर मोहाली आया और पकड़ा गया
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
पुलिस ने पंचकूला से चोरी की गई कार पर जाली नंबर लगाकर घूमने वाले युवक को काबू किया है। आरोपी की पहचान चंडीगढ़ सेक्टर-40 निवासी कमल वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया, उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, 20 अक्तूबर को पंचकूला के सेक्टर-14 से चंडीगढ़ सेक्टर-40 निवासी कमल वर्मा ने स्विफ्ट चोरी की थी। इसके बाद कमल कार पर जाली नंबर लगाया और चंडीगढ़ व आसपास घूमता रहा। शनिवार शाम को कमल जब कार लेकर मोहाली आया तो मटौर पुलिस द्वारा फेज-3ए में लगाए गए नाके पर उसे रोक लिया गया। नाके पर रोकने के बाद जब उससे कार के कागजात मांगे गए तो वही नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस को शक हुआ और पुलिस कमल को कार समेत थाने ले गई। वहां पर पूछताछ के दौरान पता चला की कार चोरी की है, जो कि उसने सेक्टर-14 पंचकूला से 20 अक्तूबर को एक महिला से छीनी थी। इसके बाद पुलिस ने कमल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



शौक पूरा करने के लिए चोरी की थी कार
कमल वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह कोई काम नहीं करता है। उसको कार में घूमने का शौक था। उसे पूरा करने के लिए उसने कार चोरी की थी।

ऐसे चोरी की थी कार
पुलिस को कमल ने बताया कि वह 20 अक्तूबर को पंचकूला स्थित सेक्टर-14 के रिहायशी इलाके में पैदल घूम रहा था। इस दौरान जब वह एक घर के आगे से निकला तो एक महिला अपनी स्विफ्ट कार को बैक कर रही थी। महिला को कार बैक करने में दिक्कत आ रही थी। उसने महिला से उसकी कार बैक कर अपनी जगह पर लगाने की बात कही। महिला ने उसे कार की चाबी दे दी, इसके बाद वह कार स्टार्ट कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed