फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पीसीआर कर्मी घायल

पीसीआर कर्मी घायल

Thu, 10 Jan 2019 01:30 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
पीसीआर कर्मी घायल
मोहाली। आईआईएसईआर लाइट प्वाइंट पर ड्यूटी कर रहे पीसीआर कर्मी को एक अज्ञात कार चालक हिट करके मौके से फरार हो गया। इस हादसे में पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया। घायल पुलिसकर्मी का नाम पुशपिंदर सिंह है जोकि पीसीआर में ईको -23 में था। जानकारी के मुताबिक कांस्टेबल विजय कुमार पुलिस की पीसीआर पार्टी ईको-23 में तैनात है। वह साथी पुलिस कर्मी पुशपिंदर सिंह के साथ आईआईएसईआर लाइटों के सामने स्लिप रोड के सामने गाड़ियों को रोक कर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान लाइट प्वाइंट पर लाल बत्ती जंप करके एक सफेद रंग की आई 20 कार निकली जिसे रोकने का इशारा किया गया, जिसके बाद कार चालक ने कार नहीं रोकी और बड़ी तेजी से पुशपिंदर सिंह को हिट कर मौके से कार समेत फरार हो गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। इस संबंधी थाना फेज 11 पुलिस ने कांस्टेबल विजय कुमार के बयानों पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed