{"_id":"5a946ab14f1c1bb2208bb77a","slug":"61519676081-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुरा फूल बठिंडा के विधायक के रिश्तेदार ने किया सुसाइड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामपुरा फूल बठिंडा के विधायक के रिश्तेदार ने किया सुसाइड
Updated Tue, 27 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुरा फूल के विधायक के रिश्तेदार ने किया सुसाइड
काफी समय से था डिप्रेशन में, बहन के घर पर किया सुसाइड
पहले भी कर चुका था कोशिश, पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
सेक्टर-70 में डिप्रेेशन से पीड़ित एक व्यक्ति ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जगसीर सिंह (55) निवासी गांव भिंडर कला जिला मोगा के रूप में हुई है। मृतक रामपुरा फूल के विधायक गुरप्रीत सिंह कागड़ की बुआ का बेटा बताया जा रहा है। वह कुछ दिन पहले ही अपनी बहन के घर पर आया था। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
भूपिंदरजीत कौर ने पुलिस को बताया कि वह काफी समय से शहर में रह रहे हैं। बुधवार को जगसीर सिंह उनके घर आया था। इस दौरान उसकी बड़ी बहन जतिंदर कौर भी साथ आई थी। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह वह घर के काम में व्यस्त थी। इसी दौरान उनके पति की चिल्लाने की आवाज आई। जब वहां पर पहुंची तो उन्होंने बताया कि जसगीर ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। इस दौरान उसकी हालत काफी खराब थी। इसके बाद वह तुरंत फेज-आठ स्थित एक नामी प्राइवेट अस्पताल ले गए। अस्पताल में उसकी मौत हो गई है। हालांकि मरने से पहले उसने बताया था कि वह डिप्रेशन की बीमारी से पीड़ित है। भूपिंदरजीत कौर ने कहा कि उनका परिवार भी विदेश में रहता है। वह भी कुछ दिन पहले ही यहां आई हैं। उन्होंने बताया कि वह पहले भी ऐसा कर चुका था। इस दौरान बड़ी मुश्किल से बचाया था।
जिक्रयोग है कि मटौर थाने के अधीन आने वाले एरिया में यह एक महीने में तीसरा सुसाइड है। इससे पहले फेज-तीनए में पीजी में रहने वाली युवती ने सुसाइड किया था। फिर बीमारी से पीड़ित मेजर ने सुसाइड किया था। जिसके बाद अब यह मामला सामने आया हैै।