फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   घुसकर लोहे की राडों से किया हमला

घुसकर लोहे की राडों से किया हमला

Tue, 04 Dec 2018 01:43 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
घुसकर लोहे की राडों से किया हमला
घर में घुसकर लोहे की राडों से किया हमला
विज्ञापन

खरड़। सदर पुलिस खरड़ ने संजय गौतम पुत्र मोहल लाल गौतम निवासी मकान नंबर 2408 न्यू सन्नीं एनक्लेव खरड़ की शिकायत पर जबरदस्ती घर में घुस कर लूट तथा मारपीट करने के आरोप में सात अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में संजय गौतम ने कहा है कि वह लेबर का काम करता है। न्यू सन्नीं एनक्लेव में अपने परिवार समेत अपने भाई सतीश गौतम के साथ रहता है। उसने बताया कि रात के समय उसके घर में सात अज्ञात हमलावर तलवारों व लोहे की रॉड से लैस होकर घुस गए और आते ही पारिवारिक सदस्यों के साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान लुटेरों ने उसकी पत्नी व लड़की के कानों में पहनी हुई सोने की बालियां जबरदस्ती उतार ली और उसके भाई सतीश कुमार तथा उसके भतीजे अरुण कुमार के दो मोबाइल फोन तथा छह हजार रुपये लेकर उनके साथ बुरी तरह मारपीट कर मौके से फरार हो गये। सदर पुलिस खरड़ ने संजय गौतम की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed