फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   हमला कर सोने की चेन व पर्स ले गए

हमला कर सोने की चेन व पर्स ले गए

Thu, 28 Dec 2017 02:02 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
हमला कर सोने की चेन व पर्स ले गए
युवक पर हमला कर चेन व पर्स ले गए
विज्ञापन

मोहाली। फेज-छह स्थित पार्क में सैर कर रहे एक युवक से मारपीट करने और उससे पर्स व सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। इस मामले में फेज-छह निवासी मनप्रीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने शाइन समेत तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में सेक्टर-56 निवासी कुशाल को गिरफ्तार किया है। फेज-छह चौकी इंचार्ज बलजीत सिंह मंड ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीड़ित को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस का दावा है कि अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, मनप्रीत सिंह नामक युवक रात के समय फेज-छह स्थित निरंकारी भवन के पास सैर कर रहा था। उसकी सेक्टर-56 में रहने वाले युवकों से रंजिश थी। मंगलवार को शाइन नामक युवक साथियों संग वहां पहुंच गया। इसके बाद दोनों युवकों में बहसबाजी शुरू हो गई। इसी बीच आरोपी शाइन और उसके साथियों ने मनप्रीत पर हॉकी स्टिक से हमला कर दिया। आरोपियों ने हॉकी से युवक के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मनप्रीत ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि आरोपी जाते समय उसका पर्स और सोनेे की चेन भी ले गए। इसके बाद परिवार वालों ने उसे अस्पताल पहुंचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed