{"_id":"5a0df14d4f1c1bf3538bdc9f","slug":"51510863181-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरड़ कुराली पेज के लिए बड़ी खबर है।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खरड़ कुराली पेज के लिए बड़ी खबर है।
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर अवैध कब्जे के खिलाफ एनएचएआई हुआ सख्त
हाईवे के दोनों ओर से हटाए गए अवैध कब्जे, दिन भर चली कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़।
खरड़ में निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के कारण सड़क के दोनों ओर अवैध कब्जों को हटाने का काम शुरू हो गया है। वीरवार को प्रथम चरण में अवैध कब्जों को हटाने की शुरुआत तहसील कांप्लेक्स के सामने वाली सड़क से की गई। सुबह ही नेशनल हाईवे के अधिकारी फ्लाई ओवर का निर्माण कर रहे कर्मचारियों व पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंच गए। जेसीबी की मदद से दुकानों के बाहर बनें चबूतरों को गिराकर जमीन को समतल बना दिया। जिस स्थान से अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई, वह जगह पहले ही खाली पड़ी थी। कुछ कार स्कूटर मैकेनिक और टायर पंक्चर की दुकानों का सामान बाहर पड़ा था, जिसे दुकानदारों ने खुद कार्रवाई शुरू करने से पहले हटा लिया। किसी तरह का विरोध न होने के कारण सुबह से लेकर शाम तक राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉरिटी द्वारा अवैध कब्जों को हटाने का अभियान सुचारू ढंग से चलता रहा। नेशनल हाईवे से अवैध कब्जों को हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा। इस अभियान के अधीन बांसो वाली चुंगी तक सड़क के दोनों ओर अवैध कब्जों को हटाया जाएगा।
वीरवार शाम नेशनल हाईवे अथारिटी के अधिकारी बस स्टैंड से लेकर बांसो वाली चुंगी तक स्थित दुकानदारों को चेतावनी दे गए कि वह सड़क पर किए गए अवैध कब्जों को हटा लें अन्यथा शुक्रवार सुबह कर्मचारी इन्हें बलपूर्वक हटा देंगे। नेशनल हाईवे अथॉरिटी के एक अधिकारी बद्रीनाथ ने बताया कि कोर्ट कांप्लेक्स से लेकर बांसो वाली चुंगी तक करीब 114 दुकानें व घर इस निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के दायरे में आती हैं। उन्होंने इन दुकानों व घरों के मालिकों से अपील की कि मिलने वाली मुआवजे की राशि नेशनल हाईवे अथारिटी द्वारा मोहाली एसडीएम के पास जमा करवाई जा चुकी है। जिन दुकानों व घरों के मालिकों ने अब तक मुआवजे की राशि नहीं ली है, वह जल्द कागजी कार्रवाई पूरी करके अपनी राशि का चेक ले लें।
फ्लाई ओवर का निर्माण कर रही एल एंड टी कंपनी के एक सीनियर अधिकारी आलोक नायर ने बताया कि खरड़ बस स्टैंड चौक से लेकर तहसील कांप्लेक्स तक सड़क के दोनों ओर 15-15 मीटर जमीन का अधिग्रहण किया गया है। इस बारे में सभी दुकानदारों व घरों को सूचित किया जा चुका है और अधिग्रहण होने वाली भूमि को चिह्नित भी किया जा चुका है। अधिकांश जमीन मालिकों ने अपनी अधिगृहीत जमीन की राशि भी ले ली है। कुछ दुकानों व घर के मालिक ही अब शेष बचे हैं। उन्होंने बताया कि फ्लाई ओवर के पिलर बनाने का अंतिम चरण शुरू हो गया है। ईएसआई डिस्पेंसरी के सामने से लेकर पंजाब खादी मंडल तक दोनों ओर सड़क की जमीन खाली होने के कारण यहां पिलर बनाने का काम शुरू हो चुका है। जल्द ही पुराने बिजली के खंभों को हटाकर कच्ची जमीन पर सड़क का निर्माण कर दिया जाएगा ताकि सड़क पर चलने वाले वाहनों को पूरी जगह मिल सके और जाम की स्थिति न बन सके। उन्होंने बताया कि अधिकांश लोगों ने अपने घर व दुकानें स्वयं ही तोड़ कर जमीन विभाग के लिए खाली कर दी है। शेष बचे जमीन मालिकों से भी जल्दी ही जमीन खाली करवा ली जाएगी।