फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   संदिग्ध हालात में नामी अस्पताल के टेक्नीशियन की मौत

संदिग्ध हालात में नामी अस्पताल के टेक्नीशियन की मौत

Mon, 15 Apr 2019 01:40 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में नामी अस्पताल के टेक्नीशियन की मौत
मोहाली। फेज-9 में एक नामी प्राइवेट अस्पताल में टेक्नीशियन के पद पर तैनात युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक की पहचान संजीव कुमार उर्फ संजू निवासी गांव डड्डूमाजरा चंडीगढ़ के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम अस्पताल द्वारा तैयार किए गए बोर्ड की देखरेख मेें करवाया गया है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

संजीव कुमार संजू शनिवार की शाम को अपने घर से फेज-9 स्थित निजी अस्पताल में ड्यूटी पर आया था। सुबह किसी ने उसकी पत्नी को फोन पर सूचित किया कि संजू की तबीयत अचानक खराब हो गई है। जब वे अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। इस संबंधी सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि कमरे को अंदर से लॉक लगा हुआ था। डाक्टरों ने मास्टर चाबी से लॉक खोला और शव को बाहर निकाला। अस्पताल के स्टाफ का कहना था कि उसने कोई इंजेक्शन आदि लगा कर आत्महत्या की है, लेकिन मृतक के परिजनों ने आशंका जताई कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस स्टेशन फेज-8 से सब-इंस्पेक्टर वलैती राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed