{"_id":"5b899f1742c792463b3b6bb4","slug":"21535745815-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीजा पर आया इंडिया और बन गया हेरोइन तस्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वीजा पर आया इंडिया और बन गया हेरोइन तस्कर
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के ध्यानार्थ
टूरिस्ट वीजा पर आया इंडिया और बन गया हेरोइन तस्कर
- स्पेशल टास्क फोर्स ने लांडरां से दबोचा एक और नाईजीरियन
- आरोपी से चार सौ ग्राम हेरोइन बरामद, खुलेंगे कई बड़े राज
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। स्पेेशल टास्क फोर्स ने लांडरां चौक से एक नाईजीरियन व्यक्ति को हेरोइन समेत काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी से चार सौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी की पहचान ऊरो मार्क के रूप में हुई है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया। एसटीएफ के एआईजी हरप्रीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक एसटीएफ को सूचना मिली थी कि ट्राइसिटी में हेरोइन सप्लाई करने वाला एक नाईजीरियन मोहाली आ रहा है। लांडरां एरिया में उसने किसी को डिलीवरी देनी है। सूचना मिलते ही एसटीएफ के एसआई पवन कुमार ने टीम को साथ लेकर लांडरां में नाका लगा दिया। जैसे ही आरोपी वहां पहुंचा पुलिस ने उसे दबोच लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो पुलिस को उसके पास से हेरोइन बरामद हुई। एसटीएफ को आरोपी ने बताया कि वह बीस जून 2017 को टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था। इसके बाद वह दिल्ली में आकर चद्र विहार में किराए का मकान लेकर रहने लगा। आरोपी ने बताया कि इसके बाद उसका वीजा खत्म हो गया। साथ ही बाद में उसका पासपोर्ट भी खो गया था। इसके बाद दिल्ली में काम करने लग पड़ा था। इसी बीच उसकी मुलाकात हेरोइन तस्करों से हुई। इसके बाद वह इस लाइन में आ गया था। उसने बताया कि वह पक्के ग्राहकों को हेरोइन सप्लाई करते थे। जिक्रयोग है कि इससे पहले वीरवार को एसटीएफ ने एक नाईजीरियन हेरोइन तस्कर को एक किलोग्राम हेरोइन के साथ काबू किया था। जबकि अब तक करीब 24 नाईजीरियन काबू किए जा चुके हैं।