{"_id":"5abe9b804f1c1bc3618b48e1","slug":"201522441088-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव जलालपुर में चोरों ने दिन दहाड़े एक घर पर किया हाथ साफ। लाखों रूपए की राषी व गहनें ले कर हुए फरार। चोरों ने 10-15 मिन्ट में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव जलालपुर में चोरों ने दिन दहाड़े एक घर पर किया हाथ साफ। लाखों रूपए की राषी व गहनें ले कर हुए फरार। चोरों ने 10-15 मिन्ट में
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाखों की नकदी और जेवर ले गए चोर
दिनदहाड़े गांव जलालपुर में चोरों ने एक घर पर किया हाथ साफ
अमर उजाला ब्यूरो
बनूड़/लांडरां।
गांव जलालपुर के बाहर स्थित डेरे में रह रहे दर्शन सिंह के घर पर चोरों ने दिनदहाड़े हाथ साफ किया। दर्शन सिंह का परिवार शुक्रवार को पड़ोस में आयोजित एक समारोह में शामिल होने गया था। इस दौरान चोर उसके घर से लाखों की नकदी और जेवर ले गए। पीड़ित दर्शन सिंह पुत्र गुरजिंद्र सिंह ने बताया कि उनके पिता अपनी गाड़ी किराए पर चलाते हैं, जो सिरसा गए हुए थे। परिवार के अन्य सदस्य पड़ोस में जसवंत सिंह के लड़के के विवाह कार्यक्रम में उनके घर गए थे। दोपहर करीब दो बजे उसकी छोटी बहन नवप्रीत कौर घर में आई तो उसने देखा कि कमरे के ताले टूटे पड़े थे और घर का दरवाजा खुला हुआ था। उसने जब अंदर जाकर देखा तो अलमारी का सामान बेड और बाहर के कमरे में बिखरा पड़ा था। उसने तुरंत इसकी सूचना अपने पारिवारिक सदस्यों को दी। इसके बाद सभी सदस्य घर आए तो देखा कि अलमारी के लॉकर में पड़ी 1.20 लाख की नकदी और करीब 1.80 लाख के सोने-चांदी के जेवर गायब थे। पीड़ित ने बताया कि चोर पिछले रास्ते से दीवार कूद कर अंदर दाखिल हुए और 10-15 मिनट में ही चोरी कर फरार हो गए। उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। हवलदार बलजिंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं।