{"_id":"5a0df14b4f1c1bce408b73fe","slug":"191510863179-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंटर की हत्या का केस सुलझा, रिश्तेदार ही निकला कातिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेंटर की हत्या का केस सुलझा, रिश्तेदार ही निकला कातिल
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलौंगी में पेंटर की हत्या का केस सुलझा, रिश्तेदार ही निकला कातिल
जिला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही केस को सुलझाने का किया दावा
हत्या में प्रयोग की गई पिकअप भी बरामद, आज आरोपी को अदालत में करेंगे पेश
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
बलौंगी के पेंटर धनवीर की खरड़ में गला रेतकर की गई हत्या के मामले को पुलिस ने 24 घंटों में ही सुलझाने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के रिश्तेदार पूर्ण उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी मौलीजागरां चंडीगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं, आरोपी ने हत्या की वारदात करने की बात कबूली है। पुलिस आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी। पता चला है रंजिश के कारण आरोपी ने पेंटर की हत्या की थी।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि पिछले माह में किसी बात को लेकर धनवीर से उसकी लड़ाई हो गई थी। घरवालों ने बीच में आकर मामला सुलझा दिया था। भूरा का कहना है कि उस समय तो वह शांत हो गया था, लेकिन उसने आरोपी को सबक सिखाने की ठान ली थी। बलौंगी थाने के एसएचओ भगवंत सिंह रियाड़ ने इस बात की पुष्टि की है।
उन्होंने कहा कि आरोपी ने बताया कि उसने व धनवीर ने इकट्ठे शराब पी थी। इसके बाद आरोपी उसे अपनी पिकअप में सेक्टर-38 चंडीगढ़ ले गया था। जहां पर दोनों ने शराब की एक बोतल खरीदी थी। इसके बाद दोनों बलौंगी गए और वहां मिलकर शराब पी थी। पुलिस ने आरोपी की पिकअप को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
रियाड़ ने बताया कि शराब के नशे में भूरा और धनवीर की लड़ाई हुई। इसके बाद भूरा ने तेज हथियार से उसका गला रेत दिया। इसके बाद आरोपी अपनी पिकअप गाड़ी में धनवीर का शव खरड़ स्थित नयाशहर बडाला में ले गया। वहां पर पैलेस के पास शव फेंक आया था। वहीं, मृतक के भाई महावीर ने बताया कि भूरा 11 नवंबर को उनके घर आया था। साथ ही कहा था कि वह और धनवीर अपनी गाड़ी में नयाशहर बडाला रोड गए थे। जहां पर कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें रोका ओर उन्होंने धनवीर को मार दिया था। वहीं, उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले ही भूूरा पर संदेह जताया था। इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की थी। साथ ही उसे छोड़ भी दिया था। बाद में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया था।