फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   धंसने से मिट्टी से भरा ट्रक पलटा

धंसने से मिट्टी से भरा ट्रक पलटा

Wed, 26 Dec 2018 02:01 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 26 Dec 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
धंसने से मिट्टी से भरा ट्रक पलटा

विज्ञापन
पीटीएल चौक में सड़क धंसी, मिट्टी से भरा ट्रक पलटा
मंगलवार को हुआ हादसा, एक घंटे तक प्रभावित हुई आवाजाही
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। शहर में मंगलवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया। जब पीटीएल चौक पर सड़क में पड़े गड्ढे की वजह से मिट्टी से भरे ट्रक के टायर धंस गए। इसके साथ ही ट्रक सड़क पर पलट गया। इस दौरान जानी नुकसान होने से बचाव हो गया, जबकि करीब एक घंटे तक जहां सड़क पर आवाजाही प्रभावित हुई। इसके बाद मौके पर जेसीबी मंगवाकर ट्रक को उठाया गया। दूसरी तरफ अमर उजाला ने 25 दिसंबर के अंक में ही सड़कों की खस्ता हालत के मुद्दे को उठाया था। इस दौरान शहर की सड़कें दे गई जवाब, ऊपर से गड्ढों ने कर दी हालत खराब शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी, लेकिन इसके बा भी नगर निगम द्वारा इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया गया। जानकारी के मुताबिक यह घटना मंगलवार की है। पता चला है कि मिट्टी से भरा ट्रक फेज-सात की तरफ से आया था। इस ट्रक को एयरपोर्ट रोड की तरफ जाना था। जैसे ही ट्रक लाइट्स क्रॉस कर आगे बढ़ा तो अचानक सड़क में पड़े गड्ढे में ट्रक के पिछले टायर धंस गए, जिसके बाद ट्रक सड़क के किनारे ही पलट गया। साथ ही सड़क के साथ लगते फुटपाथ व वार्किंग में मिट्टी पहुंच गई। हालांकि जानी नुकसान होने से बचाव हो गया। ट्रक को सुखविंदर नाम का व्यक्ति चला रहा था, जिसका भी बचाव हो गया। हालांकि बाद में जेबीसी की मदद से ट्रक को उठाया गया। जिक्रयोग है कि जिस जगह पर ट्रक पलटा था। उस एरिया के साथ ही मार्केट लगती है। इसके अलावा स्ट्रीट वेंडर्स भी वहां पर खड़े रहते हैं, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।


अंडरग्राउंड तारें डालने वाले शहर को कर हैं खोखला
दूसरी तरफ शहर में कई नामी कंपनियों द्वारा अपनी अंडरग्राउंड केबल डाली जा रही है। वह भी शहर के लिए मुसीबत बन गई है। क्योंकि यह लोग फुटपाथ व साथ लगते एरिया से अपनी लाइन को गुजारते हैं, जिससे कई बार जमीन कमजोर होने से फुटपाथ धंस जाते हैं। ऐसी स्थिति फेज-पांच के रिहायशी एरिया में कई बार सामने आ चुकी है।
विज्ञापन


नोट खबर में 25 दिसंबर को छपी खबर शहर की सड़के दे गई जवाब, ऊपर से गड्ढों कर दी हालत खराब खबर का ईपीएस प्रयोग करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed