फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   अब पादरी सुल्लान मसीह हत्याकांड का खुलेगा राज

अब पादरी सुल्लान मसीह हत्याकांड का खुलेगा राज

Wed, 03 Jan 2018 01:57 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
अब पादरी सुल्लान मसीह हत्याकांड का खुलेगा राज
अब पादरी सुल्लान मसीह हत्याकांड का खुलेगा राज
विज्ञापन

एनआईए ने रमनदीप सिंह कैनेडियन और शेरा को लिया दो दिन के रिमांड पर
जोहल को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा, कड़ी सुरक्षा में किए गए पेश
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) अब लुधियाना में हुई पादरी सुल्तान मसीह की हत्या के मामले की जांच करेगी। इस मामले में एनआईए ने रमनदीप सिंह कैनेडियन और हरदीप सिंह शेरा को रिमांड पर लिया है। यह दोनों ही किदवई नगर लुधियाना में हुई फायरिंग मामले में रिमांड पर थे। अदालत ने दोनों को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, हिंदू नेता रविंदर गोसाईं की हत्या के मामले में रिमांड पर चल रहे यूके निवासी जगतार सिंह जोहल को एक फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मंगलवार सुबह अदालत में रमनदीप सिंह कैनेडियन और हरदीप सिंह शेरा को कड़ी सुरक्षा में पेश किया गया। इस दौरान एनआईए के वकील ने केस के बारे में अदालत को बताया। एनआईए ने अदालत को बताया कि किदवई नगर में हुई फायरिंग मामले मेें दोनों आरोपी रिमांड पर थे। इनसे जितनी पूछताछ करनी थी, वह उनकी टीम पूरी कर चुकी है। वहीं, अब वह पादरी की हत्या के मामले में दोनों को रिमांड पर लेना चाहते हैं। इसके बाद अदालत ने कार्रवाई करते हुए किदवई नगर में हुई फायरिंग मामले में आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जबकि सुल्तान मसीह केस में दोनों को रिमांड पर भेज दिया। एनआईए द्वारा अब इस मामले की गहनता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन


पंजाब पुलिस के दस्तावेजों की करेगी स्टडी एनआईए
इस मौके पर एनआईए के सीनियर प्रोसिक्यूटर सुरिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने दोनों आरोपियों को सुल्तान मसीह केस में कस्टडी में ले लिया है। अब पुलिस की टीमें पंजाब पुलिस के दस्तावेजों की स्टडी करेगी। इसके बाद केस में आगे बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून में हुई थी पादरी की हत्या
16 जून 2017 को पादरी सुल्तान मसीह की हत्या लुधियाना के पीरू बंदा मोहल्ला स्थित चर्च के बाहर कर दी गई थी। मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने इस हत्या को अंजाम दिया था। घटना के समय मसीह चर्च के बाहर फोन पर बात कर रहे थे। वह सलेम टाबरी स्थित ‘द टेम्पल ऑफ गॉड चर्च ‘ के प्रभारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed