{"_id":"5a946aa44f1c1ba32a8b9a42","slug":"171519676068-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालड़ू में महिला ने लगाया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लालड़ू में महिला ने लगाया फंदा
Updated Tue, 27 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में महिला ने लगाया फंदा
लालड़ू। लालड़ू के प्रेम नगर में किराए के मकान में रहने वाली एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा लिया। सतनाम सिंह निवासी कन्नौर (पटियाला) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी बहन समां का विवाह 2008 में महबूब निवासी जगाधरी (हरियाणा) के साथ हुआ था। पुलिस को सतनाम ने बताया कि उसकी बहन लंबे समय से मानसिक तनाव में थी। इस कारण सोमवार को उसने पंखे के सहारे दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। एसआई अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतका के भाई सतनाम के बयान पर धारा 174 के तहत केस दर्ज कर लिया है। सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। समां का पति महबूब कई वर्षों से लैहली स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। वह लालड़ू के प्रेम नगर में किराये के मकान में परिवार सहित रहता था।