{"_id":"5c953f49bdec2214787e34cc","slug":"161553284937-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति ने किया सुसाइड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यक्ति ने किया सुसाइड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज में डूबे व्यक्ति ने किया सुसाइड
रोपड़ में चलाता था ट्रैक्टर एजेंसी, नहीं मिला सुसाइड नोट
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सटे गांव चाचूमाजरा में एक व्यक्ति द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 36 वर्षीय जगजीत सिंह के रूप में हुई है, जोकि रोपड़ में गुरु कृपा आटो मोबाइल के नाम ट्रैक्टर एजेंसी चलाता था। पता चला है कि कर्ज के चलते वह परेशान था। मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस को दिए बयानों में मृतक की पत्नी हरिंदर कौर ने बताया कि उसके पति जगजीत का बिजनेस था, लेकिन वह सही तरीके से नहीं चल पा रहा था जिसके चलते वह काफी परेशानी में रहते थे। पुलिस मुलाजिमों ने बताया कि परिवार वालों ने बताया कि 19 मार्च की शाम को जगजीत सिंह ने ड्रिंक की हुई थी। वह बिना रोटी खाए ही सो गया था। 20 मार्च को जब सुबह परिवार वाले उसे चाय देने के लिए गए तो वह अपने कमरे में नहीं था। जब उसकी पत्नी साथ वाले कमरे में गई तो पति का शरीर पंखे से लगे फंदे से झूल रहा था। परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और अस्पताल भिजवाया। घरवालों के मुताबिक कर्ज ज्यादा होने के चलते वह परेशान था। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही थी।