फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   गन प्वाइंट पर मोहाली में शराब ठेका लूटा

गन प्वाइंट पर मोहाली में शराब ठेका लूटा

Tue, 05 Mar 2019 01:47 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 05 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
गन प्वाइंट पर मोहाली में शराब ठेका लूटा
गन प्वाइंट पर देर रात शाहीमाजरा में शराब का ठेका लूटा
विज्ञापन

आरोपी करीब दस हजार रुपये और शराब की बोतलें ले गए
आरोपियों ने हवाई फायर भी किया, मौके पर पहुंची पुलिस
इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देख रही है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। शाहीमाजरा स्थित शराब ठेके पर रविवार रात नकाबपोश लुटेरों ने गन प्वाइंट पर लूट की। आरोपी ठेके के गल्ले से करीब दस हजार रुपये की नकदी और महंगी शराब की बोतलें अपने साथ ले गए। आरोपियों द्वारा इस दौरान हवाई फायर भी किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है। वहीं, पिस्तौल का खाली राउंड भी बरामद हुआ है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-आठ पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई बलजिंदर सिंह मंड ने कहा कि पुलिस स्टेशन फेज-1 में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शराब ठेके पर मौजूद मुलाजिमों ने पुलिस को बताया घटना करीब साढ़े दस बजे की है। इसी बीच ठेके पर तीन युवक आए। उन्होंने अपने चेहरे कवर किए हुए थे। उनके हाथ में पिस्तौल थी। उन्होंने पिस्तौल उन पर तान दी। साथ ही कैश पर हाथ डाल दिया। गल्ले से करीब दस हजार रुपये ले गए। इसके बाद एक आरोपी ने पिस्तौल ताने रखी, जबकि दो लोग शराब की बोतलें उठाने लगे। इसके बाद आरोपी तुरंत वहां से फरार हो गए। लूट की वारदात को उन्होंने दो चार मिनट में अंजाम दिया और वहां से चले गए। पुलिस ने मौके का मुआयना किया। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के मामले हो चुके हैं। सेक्टर-70 में गन प्वाइंट पर ठेका लूटा गया था। इसी तरह खरड़ में शराब ठेके में लूट हुई थी। वहां पर भी नकदी लेकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारिंदे नंबर नोट नहीं कर पाए
ठेकेदार के कारिंदों ने बताया कि आरोपी बाइक पर आए थे। वारदात के बाद वे काफी डर गए थे ऐसे में बाइक का नंबर भी नोट नहीं कर पाए हैं। आरोपियों की संख्या तीन थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


शराब की बोलतें भी टूट गईं
जब आरोपी भागने लगे तो काफी तेज होने के कारण ठेके की बोतलें भी टूट गई थीं। वहीं, इस वारदात से पीसीआर कर्मियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। आखिर पीसीआर कैसे काम कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed