{"_id":"5c55ea89bdec22129c2d9ef2","slug":"161549134473-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर : ढकोली में अपनी बुआ के पास आया 13 वर्षीय भांजा हुआ लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीरकपुर : ढकोली में अपनी बुआ के पास आया 13 वर्षीय भांजा हुआ लापता
जीरकपुर। किशनपुरा में अपनी बुआ से मिलने आया 13 वर्षीय भांजा अचानक लापता हो गया, जिसकी शिकायत पुलिस थाने में अधिकारियों को दी। दूसरी ओर, पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद अज्ञात खिलाफ अपहरण की धाराओं तहत मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। देसराज निवासी किशनपुरा ने पुलिस को बताया कि बीती 24 जनवरी को उसका 13 वर्षीय साला जसकरण पुत्र नेतराम निवासी बुढड़पुर पंचकूला उससे मिलने घर आया था। अगले दिन दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी साइकिल पर सवार होकर अपने घर वापस जाने का कहकर गया था। शिकायत के अनुसार, जसकरण न तो अपने घर पहुंचा है और न वापस उनके पास। वहीं, जसकरण की तलाश में उसने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन उसकी कोई सुराग नहीं मिला। देसराज ने शक जताया है कि जसकरण को अज्ञात लोग अपहरण करके अपने साथ ले गए हैं, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।