फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पांच किलो अफीम के साथ एक काबू

पांच किलो अफीम के साथ एक काबू

Sun, 02 Jun 2019 12:59 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
पांच किलो अफीम के साथ एक काबू
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित लैहली चौकी पुलिस पार्टी ने लैहली चौक पर नाकाबंदी के दौरान एक स्कूटी चालक को 5 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। अफीम की बाजारी कीमत 10 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर डेराबस्सी की अदालत में पेश किया, जहां से उसे 2 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

लालड़ू थाना प्रभारी गुरचरण सिंह ने बताया कि लैहली पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई नरपिंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने शुक्रवार रात करीब 9 बजे लैहली चौक पर नाकाबंदी की हुई थी। उसी दौरान एक व्यक्ति एक्टिवा पर अंबाला की ओर से आ रहा था। जैसे ही उसने पुलिस नाका देखा तो वह वापस भागने के लिए जैसे ही मुड़ा तो गिर गया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू किया और डीएसपी सिमरणजीत सिंह की देखरेख में उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 5 किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान कुलविंद्र सिंह उर्फ काला (45) निवासी अतेवाली, जिला फतेहगढ़ के तौर पर हुई। आरंभिक पूछताछ में व्यक्ति ने बताया कि यह अफीम झारखंड से आए एक व्यक्ति ने उसे अंबाला में दी थी, जिसका नाम व पता उसे मालूम नहीं है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed