फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   बच्चे पर संदेह करने व डीएनए टेस्ट से पीछे हटने वाले पिता पर केस

बच्चे पर संदेह करने व डीएनए टेस्ट से पीछे हटने वाले पिता पर केस

Sun, 31 Dec 2017 02:01 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
बच्चे पर संदेह करने व डीएनए टेस्ट से पीछे हटने वाले पिता पर केस
अपने बच्चे पर संदेह करने व डीएनए टेस्ट से पीछे हटने वाले पिता पर केस
विज्ञापन

बलौंगी थाने की पुलिस ने आरोपी की पत्नी की शिकायत पर दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
विवाह के बाद पैदा हुए बच्चे को किसी दूसरे का कहकर पत्नी को तंग करने और डीएनए टेस्ट कराने से पीछे हटने के मामले में बलौंगी थाने की पुलिस ने आदर्श कॉलोनी निवासी राकेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पर धारा 494 व 420 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी अभी फरार है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

पुलिस को दी शिकायत में आरोपी की पत्नी ने बताया कि कुछ समय पहले उसका विवाह राकेश कुमार गुप्ता से हुआ था। शादी के बाद सब कुछ सही चल रहा था। पत्नी-पत्नी के बीच अच्छे संबंध थे। वहीं, तीस मई 2016 को उसने बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन इसके बाद पति ने उसके चरित्र पर सवाल उठाने लगा। उसका कहना था कि यह बच्चा उसका नहीं है। साथ ही उसे काफी प्रताड़ित करने लगा। इतना ही नहीं उसके साथ मारपीट भी करने लगा। घर का माहौल पूरी तरह से खराब कर दिया और दूसरा विवाह भी कर लिया। आखिर में उसने आहत होकर इस संबंध में एसएसपी को शिकायत दी। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने डीएसपी को जांच सौंप दी। साथ ही दोनों पक्षों को बुलाया गया और उनके बयान लिए गए। इस दौरान पुलिस ने महिला के पति को कहा कि यदि उसे अपने बच्चे को लेकर संदेह है तो इसे भी दूर करवा दिया जाएगा। उसका डीएनए टेस्ट करवा देते हैं, लेकिन आरोपी डीएनए टेस्ट के नाम से पीछे हट गया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed