{"_id":"5a3972744f1c1bc5668b604c","slug":"151513714292-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर युवकों के लाखों लेकर कंपनी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी का झांसा देकर युवकों के लाखों लेकर कंपनी फरार
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला के लिए जरूरी
नौकरी का झांसा देकर युवकों के लाखों लेकर कंपनी फरार
ठगी के शिकार दर्जनों नौजवान आए सामने, पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी।
चंडीगढ़-अंबाला हाईवे स्थित एक कंपनी नौजवानों को नौकरी का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये लेकर फरार हो गई। कंपनी नौकरी दिलाने के नाम पर चार हजार से लेकर बीस हजार रुपये की नौकरी देने का झांसा देती थी। इस कारण इलाके के बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक कंपनी के झांसे में फंस गए। नौजवानों को ठगी का उस समय पता लगा, जब कंपनी अपने कार्यालय में ताला लगाकर फरार हो गई। अब नौजवानों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुुरू कर दी है।
पुलिस स्टेशन में ठगी का शिकार राहुल निवासी बड़ौग पंजोखड़ा साहिब अंबाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते दिनों इलाके के बड़ी संख्या में लोगों के मोबाइल पर नौकरी लगने के लिए मुख्य मार्ग पर मैक टैक्स टेक्नोलोजी नामक कंपनी से संपर्क करने के लिए कहा गया। शिकायतकर्ता सहित बड़ी संख्या में इलाके के नौजवानों ने मैसेज में दिए गए पते पर कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कंपनी के कार्यालय में दो महिलाओं सहित चार स्टाफ थे। जिन्होंने नौकरी लगने के लिए चार हजार रुपये और पढ़ाई से संबंधित दस्तावेजों की मांग की। साथ ही पैसे जमा करवाने वाले युवकों को इंटरव्यू लेकर कुछ दिनों में पंद्रह से बीस हजार रुपये महीना नौकरी का लेटर घर पहुंचने का भरोसा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे इंतजार के बाद भी कोई लेटर घर नही पहुंचा। इसके बाद उन्होंने कंपनी के कार्यालय के चक्कर लगाने शुरू कर दिए। इस कारण वहां मौजूद अधिकारी टाल मटोल करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते दिनों जब वह मौके पर पहुंचे तो कंपनी के कार्यालय को ताला लगा हुआ था। छानबीन करने पर पता लगा कि कंपनी पैसे लेकर फरार हो गई है।
थाना प्रमुख गुरप्रीत सिंह बैंस ने कहा कि पुलिस के पास उक्त कंपनी के खिलाफ कई शिकायतें आई हैं। मामलों की जांच की जा रही है, जल्द ही कंपनी प्रबंधकों के खिलाफ केस दर्ज कर उनको काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
बेरोजगार नौजवानों को ठगने वाले गिरोह सक्रिय
इलाके में बेरोजगार नौजवानों को नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाली कंपनियों का गिरोह सक्रिय है। ठगी का यह पहला मामला नहीं है। बल्कि इससे पहले भी मुबारिकपुर क्षेत्र में ऐसी ठगी का मामला सामने आ चुका है। जहां दर्जनों युवकों से ठगी की गई, लेकिन अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
कैपशन-कंपनी का बंद कार्यालय दिखाता शिकायतकर्ता राहुल।