फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   नाके दौरान टवेरा कार से मिला पंद्रह किलोग्राम गांजा

नाके दौरान टवेरा कार से मिला पंद्रह किलोग्राम गांजा

Fri, 03 Aug 2018 01:21 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
नाके दौरान टवेरा कार से मिला पंद्रह किलोग्राम गांजा
ट्राइसिटी में गांजे की सप्लाई करने वाले गिरफ्तार
विज्ञापन

एयरपोर्ट रोड पर एसटीएफ और पुलिस ने दबोचा, कार से 15 किलो गांजा बरामद
ओडिशा से लाकर ट्राइसिटी में करते थे सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ और सोहाना पुलिस ने एयरपोर्ट चौक के पास एक सफेद रंग की टवेरा कार से 15 किलो गांजा बरामद किया है। कार में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह निवासी गांव महादियां (फतेहगढ़ साहिब) और करन सिंह निवासी सेक्टर-26 हाउसिंग बोर्ड सोसायटी पंचकूला के रूप में हुई है। एसएसपी कुलदीप सिंह ने आरोपियों के गिरफ्तारी की पुष्टि की।

उन्होंने बताया कि रमनदीप सिंह डीएसपी सिटी-2 मोहाली की अगुुुवाई में एसएचओ तरलोचन सिंह की देखरेख में बुधवार रात एसआई बरमा सिंह पुलिस टीम के साथ और एसटीएफ के एएसआई बलजीत सिंह एयरपोर्ट चौक पर गांव बाकरपुर में नाकेबंदी कर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक सफेद रंग की चंडीगढ़ नंबर की टवेरा कार को रोककर उसमें सवार लोगों से पूूछताछ की गई। इसके बाद कार की जब तलाशी ली गई तो उसमें रखे प्लास्टिक बैग में से 15 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। दोनों आरोपियों मनप्रीत सिंह और करन सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में पुलिस स्टेशन सोहाना में केस दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, वहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपियों ने माना कि वे ओडिशा से गांजा लाकर डेराबस्सी, जीरकपुर, मोहाली, चंडीगढ़, पंचकूला, पिंजौर और कालका क्षेत्रों में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed