फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जीरकपुर : ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर 11 वर्षीय बच्चे की मौत

जीरकपुर : ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर 11 वर्षीय बच्चे की मौत

Tue, 05 Mar 2019 01:46 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 05 Mar 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
जीरकपुर : ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर 11 वर्षीय बच्चे की मौत
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर 11 साल के बच्चे की मौत
विज्ञापन

ट्यूशन से वापस लौट रहे थे दोनों भाई, टायर के नीचे आकर एक की मौत
आरोपी चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। नगला रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने साइकिल पर जा रहे दो नाबालिग भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई बाल-बाल बच गया। उसे मामूली चोट आई है। हादसे के बाद आरोपी चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

जीरकपुर में ऑटो रिक्शा चलाने वाले रोशन राम ने पुलिस को बताया कि उसके दो बेटे गुरप्रीत (13) और हरप्रीत (11) हैं। रोज की तरह सोमवार की दोपहर वे अपनी मौसी के पास ट्यूशन पढ़ने गए थे। वहां से जब साइकिल से आ रहे थे तो ईंटों से भरी हुई तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद साइकिल चला रहा बड़ा बेटा गुरप्रीत पास के खेतों में जा गिरा, जबकि हरप्रीत सड़क के बीच गिर गया। इसी बीच ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने हरप्रीत के ऊपर से टायर चढ़ा दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हरप्रीत को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली चालक संजीव कुमार निवासी नारायणगढ़ अंबाला के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed